फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट टर्बुलेंस की चपेट में आई, कई यात्री घायल

इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। जिन कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं और जिन्हें मेडिकल जांच की जरूरत है, उन्हें एहतियात के तौर पर जांच और देखभाल के लिए एयर इंडिया की एयरपोर्ट टीम और मेडिकल स्टाफ द्वारा एयरपोर्ट पर ही मेडिकल सुविधा केंद्र ले जाया गया है।

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट टर्बुलेंस की चपेट में आई, कई यात्री घायल

हाल के दिनों में एविएशन से जुड़ी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है और ये चिंता की बात है।

Share:

Highlights

  • एयर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार फ्लाइट AI2379 को कुछ समय के लिए टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा।
  • सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों की संख्या 10 से 12 के बीच है।
  • घटना के समय फ्लाइट में मौजूद एक यात्री ने कहा की हम एयर इंडिया के खिलाफ जरूर एक्शन लेंगे।

भारत की राजधानी दिल्ली में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। फुकेट (Phuket) से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा, जिससे कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं और विमान को भी थोड़ा नुकसान पहुँचा। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में पुष्टि की है कि 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI2379 को उड़ान के दौरान कुछ समय के लिए टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा, जिससे विमान की ऊंचाई में अचानक थोड़ा बदलाव आया। विमान दिल्ली में सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी यात्री व क्रू सदस्य सुरक्षित बाहर आ गए। 

अभी तक किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। जिन कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं और जिन्हें मेडिकल जांच की जरूरत है, उन्हें एहतियात के तौर पर जांच और देखभाल के लिए एयर इंडिया की एयरपोर्ट टीम और मेडिकल स्टाफ द्वारा एयरपोर्ट पर ही मेडिकल सुविधा केंद्र ले जाया गया है। यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और भलाई एयर इंडिया के लिए सबसे जरूरी है। हम प्रभावित लोगों को हर जरूरी मदद दे रहे हैं और जांच के सिलसिले में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।

फ्लाइट में मौजूद एक यात्री ने मीडिया से अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा, फ्लाइट को उड़े हुए डेढ़ घंटा हो गया था। सुबह का वक्त था और हम सो रहे थे। अचानक, फ्लाइट रुक गई और वापस मुड़ गई। यह सिलसिला करीब 2-3 मिनट तक चला। 15-20 यात्री घायल हो गए। फ्लाइट में 100 से ज्यादा लोग सवार थे, और उनमें से 70 से 80 प्रतिशत लोग घायल हो गए। हम निश्चित रूप से एयर इंडिया के खिलाफ एक्शन लेंगे। सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों की संख्या 10 से 12 के बीच है। हाल के दिनों में एविएशन से जुड़ी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, जो चिंता की बात है सरकार और संबंधित अधिकारियों को इस मुद्दे पर ध्यान देने की जरूरत है।​

रिलेटेड टॉपिक्स