अमित शाह पहुंचे कोल्हापुर, श्री महालक्ष्मी मंदिर विकास योजना के तहत नए प्रदक्षिणा मार्ग का किया शिलान्यास

शिलान्यास के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, चंद्रकांत पाटील, प्रकाश आबिटकर, आशिष शेलार, संजय सावकारे, मकरंद जाधव-पाटील, माधुरी मिसाळ, सांसद धनंजय महाडिक, भाजपा-महाराष्ट्र के अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, कोल्हापुर की मेयर रूपाराणी निकम समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।

अमित शाह पहुंचे कोल्हापुर, श्री महालक्ष्मी मंदिर विकास योजना के तहत नए प्रदक्षिणा मार्ग का किया शिलान्यास

गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पत्नी के साथ श्री महालक्ष्मी मंदिर में कीपूजा-अर्चना।

Share:

Highlights

  • अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री मोदी ने हर असंभव काम को कर दिखाया।
  • उन्होंने कहा की उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ही असली शिवसेना है।
  • अमित शाह ने आरोप लगाया की कांग्रेस और उद्धव ठाकरे घुसपैठियों को वोट-बैंक बनाकर जीना चाहते है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय महाराष्ट्र के कोल्हापुर और इचलकरंजी के दौरे पर हैं। अमित शाह ने अपनी पत्नी के साथ आज कोल्हापुर के प्रसिद्ध श्री अंबाबाई मंदिर (जिसे श्री महालक्ष्मी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है) में पूजा-अर्चना की। श्री महालक्ष्मी मंदिर विकास योजना के अंतर्गत उन्होंने मंदिर परिसर में 'परिवार देवता मंदिर' के संरक्षण कार्य के साथ-साथ नए प्रदक्षिणा मार्ग का भी शिलान्यास किया। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, चंद्रकांत पाटील, प्रकाश आबिटकर, आशिष शेलार, संजय सावकारे, मकरंद जाधव-पाटील, माधुरी मिसाळ, सांसद धनंजय महाडिक, भाजपा-महाराष्ट्र के अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, कोल्हापुर की मेयर रूपाराणी निकम समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।

इसके बाद उन्होंने एक धन्यवाद सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, जब से नरेंद्र मोदी इस देश के प्रधानमंत्री बने हैं, तब से उन्होंने वो हर काम कर दिखाया, जो कभी असंभव माना जाता था। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और अयोध्या में भव्य राम मंदिर अपनी भगवा ध्वजा के साथ खड़ा हुआ। अमित शाह ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, कामाख्या कॉरिडोर, सोमनाथ मंदिर, केदार धाम और बद्री धाम का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जब भी आजाद भारत का इतिहास लिखा जाएगा, ये 12 साल भारत के विकास, भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण, सुरक्षित भारत की रचना और विश्व भर में भारत की सम्मान की सिद्धियों से लिखा जाएगा।

इस दौरान उन्होंने एक और दिलचस्प बात कही। अमित शाह ने कहा, "पहले शिंदे जी के पीछे शिवसेना (शिंदे गुट) कहना पड़ता था। अब कोई गुट नहीं है। सिर्फ एक ही शिवसेना है।" उन्होंने यह भी बताया कि हम देशभर से एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे।​ अपने भाषण में अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) के मुखिया उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, "ये कांग्रेस और उनकी गोद में बैठे उद्धव ठाकरे, ये सभी लोग घुसपैठियों को वोट-बैंक बनाकर जीना चाहते हैं। मैं उनसे कहता हूं, कान खोल कर सुनिए। यह देश कोई 'धर्मशाला' नहीं है। यहां सिर्फ वही रहेगा, जो इस देश में जन्मा है।" 

रिलेटेड टॉपिक्स