उद्धव गुट को एक और झटका, आदित्य ठाकरे के करीबी सचिन अहिर, उपमुख्यमंत्री शिंदे की शिवसेना में शामिल

सचिन अहिर के शिवसेना में शामिल होने पर, महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने बताया कि, यह साफ है कि चाहे पार्टी कार्यकर्ता हो या सांसद, वे SS(UBT) में नहीं रहना चाहते। आज कद्दावर नेता सचिन अहिर, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हुए। पार्टी में शामिल होने का मतलब यह नहीं है कि वे पहले शिवसेना में नहीं थे, वे पहले भी शिवसेना में थे और आज भी शिवसेना में ही आए हैं।

उद्धव गुट को एक और झटका, आदित्य ठाकरे के करीबी सचिन अहिर, उपमुख्यमंत्री शिंदे की शिवसेना में शामिल

सचिन अहिर 2022 से महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य है।

Share:

Highlights

  • सचिन अहिर ने महाराष्ट्र विधान परिषद के उप-सभापति चुनाव के लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया है।
  • वो शिवडी और वरळी से विधायक एवं राज्य मंत्री के तौर पर भी काम कर चुके है।
  • सचिन पहले NCP से जुड़े बाद में उन्होंने SS(UBT) जॉइन की और अब शिवसेना में शामिल हो गए है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की शिवसेना-उद्धव बाळासाहेब ठाकरे (SS-UBT) की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना (SS) में 6 लोकसभा सांसदों के शामिल होने के बाद, अब SS-UBT को एक और बड़ा झटका लगा है। आदित्य ठाकरे के करीबी माने जाने वाले MLC सचिन अहिर भी उपमुख्यमंत्री शिंदे के साथ हो गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, सचिन ने 1 जुलाई को होने वाले महाराष्ट्र विधान परिषद के उप-सभापति चुनाव के लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार समेत कई अन्य नेता भी उनके साथ मौजूद थे।

जानकारी के लिए बता दें कि सचिन अहिर 1999 से 2009 तक शिवडी और 2009 से 2014 तक वरळी विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्रियों अशोक चव्हाण और पृथ्वीराज चव्हाण की कैबिनेट में राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया है और उद्योग, सामाजिक न्याय, आवास और पर्यावरण जैसे विभाग संभाले हैं। सचिन पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से जुड़े थे। बाद में उन्होंने SS(UBT) जॉइन की और अब शिवसेना में शामिल हो गए हैं।

सचिन अहिर के शिवसेना में शामिल होने पर, महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने बताया कि, यह साफ है कि चाहे पार्टी कार्यकर्ता हो या सांसद, वे SS(UBT) में नहीं रहना चाहते। आज कद्दावर नेता सचिन अहिर, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हुए। पार्टी में शामिल होने का मतलब यह नहीं है कि वे पहले शिवसेना में नहीं थे, वे पहले भी शिवसेना में थे और आज भी शिवसेना में ही आए हैं। असल में, इसका मतलब यह है कि सचिन अहिर उस पार्टी में काम करना चाहते हैं जो बाळासाहेब ठाकरे की विचारधारा को आगे बढ़ाती है। मुंबादेवी से कांग्रेस विधायक अमीन पटेल ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि, सचिन कुछ दिन पहले ही महा विकास आघाडी (MVA) की बैठक में शामिल हुए थे। मुझे जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा कुछ करेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स