दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने CBI जांच पर उठाए सवाल

दिल्ली शराब पॉलिसी 2021-22 से जुड़े घोटाले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया। कोर्ट ने CBI की जांच और चार्जशीट को पर्याप्त सबूतों के अभाव में खारिज कर दिया। इस फैसले को आम आदमी पार्टी ने कानूनी और राजनीतिक जीत बताया है।

दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने CBI जांच पर उठाए सवाल

कोर्ट ने केजरीवाल और सिसोदिया समेत नामजद सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया है।

Share:

Highlights

  • दिल्ली शराब घोटाला मामले में सबूतों के अभाव में सभी आरोपियों को किया गया बरी।
  • इस फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल ने भावुक होकर कहा, हम कट्टर ईमानदार।"
  • मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "सत्यमेव जयते।"

दिल्ली के शराब घोटाला मामले में आज एक बहुत बड़ा फैसला सामने आया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। कोर्ट ने इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की चार्जशीट को खारिज करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। यह आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए एक बड़ी कानूनी और राजनीतिक जीत मानी जा रही है। विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने फैसला सुनाते हुए CBI की जांच पर गंभीर सवाल उठाए। कोर्ट ने CBI को फटकार लगाते हुए कहा कि केजरीवाल को बिना सबूत फँसाया गया था। कोर्ट ने केजरीवाल और सिसोदिया समेत नामजद सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया है।

फैसला सामने आने के बाद केजरीवाल मीडिया से बात करते हुए बहुत भावुक हो गए। उन्होंने कहा, "मैं भ्रष्ट नहीं हूँ। आज कोर्ट ने साबित कर दिया कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं। आज कोर्ट ने इस मामले में सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। हम हमेशा से कहते आए हैं कि सच्चाई की जीत होती है। हमें भारतीय न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है। अमित शाह और मोदी जी ने मिलकर आम आदमी पार्टी को खत्म करने की सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश रची और पार्टी के 5 बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया। मुख्यमंत्री को उसके घर से घसीटकर जेल में डाल दिया गया।"

मनीष सिसोदिया ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, "सत्यमेव जयते। आज एक बार फिर बाबा साहेब अंबेडकर जी की दूरदर्शी सोच और उनके बनाए संविधान पर गर्व महसूस हो रहा है। मोदी जी की पूरी पार्टी और सारी एजेंसियों की हमें बेईमान साबित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद आज साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं।"

शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "यह जीत अरविंद केजरीवाल या मनीष सिसोदिया की नहीं, बल्कि उन लोगों की है जो ईमानदार और निष्ठावान रहना चाहते हैं। आज देश में ऐसा माहौल बन गया है, जहां ईमानदार अधिकारियों को परेशान किया जा रहा है। इस फैसले से 5-10% IAS अधिकारी और न्यायपालिका के लोग ईमानदार बने रहेंगे। CBI सबसे पहले अपने पिता मोदी जी के पास जाएगी। जो जांच अधिकारी ईमानदार लोगों को झूठे मामलों में जेल भेजते हैं, उन्हें इंडिया गेट पर सरेआम फांसी दी जानी चाहिए। अगर हम सरकार बनाते हैं, तो हम इस संबंध में कानून लाएंगे।"

यह पूरा मामला 2021-22 की दिल्ली शराब पॉलिसी से जुड़ा है, जिसमें अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इसी मामले में मनीष सिसोदिया को सबसे पहले फरवरी 2023 में और अरविंद केजरीवाल को जून 2024 में गिरफ्तार किया गया था। लंबे समय तक जेल में रहने और पूछताछ के बाद आज आए इस फैसले ने पूरी तरह से बाजी पलट दी है।

रिलेटेड टॉपिक्स