पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया आशा भोसले का अंतिम संस्कार, राजनीति-फिल्म जगत की हस्तियां रही मौजूद

अंतिम संस्कार से पूर्व आशा जी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास कासा ग्रांडे में रखा गया था, जहां कई चर्चित हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इनमें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनके बेटे आदित्य ठाकरे, उदित नारायण, लेस्ली लुईस, रणवीर सिंह, विवेक ओबेरॉय, जैकी श्रॉफ, रितेश देशमुख, सुप्रिया सुळे, आशा पारेख, राकेश रोशन और हेलेन जैसे नाम शामिल हैं।

पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया आशा भोसले का अंतिम संस्कार, राजनीति-फिल्म जगत की हस्तियां रही मौजूद

दिवंगत आशा भोसले के शरीर को तिरंगे में लपेटकर उन्हें सलामी भी दी गई।

Share:

Highlights

  • दिवंगत आशा भोसले को 21 बंदूकों की सलामी के साथ मुखाग्नि दी गई।
  • अंतिम संस्कार के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व सुनेत्रा पवार उपस्थित थे।
  • अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार के समय कई बड़े नामों ने उन्हें श्रद्धांजलि-पुष्पांजलि भी की अर्पित।

दिग्गज गायिका आशा भोसले का 13 अप्रैल, गुरूवार की शाम 4 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वहां उपस्थित हर व्यक्ति की आँखें नम थी। दिवंगत आशा जी के शरीर को तिरंगे में लपेटकर उन्हें सलामी भी दी गई। अंतिम संस्कार से पूर्व आशा जी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास कासा ग्रांडे में रखा गया था, जहां कई चर्चित हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इनमें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनके बेटे आदित्य ठाकरे, उदित नारायण, लेस्ली लुईस, रणवीर सिंह, विवेक ओबेरॉय, जैकी श्रॉफ, रितेश देशमुख, सुप्रिया सुळे, आशा पारेख, राकेश रोशन और हेलेन जैसे नाम शामिल हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इनके अलावा आशीष शेलार, संजय शिरसाट, सुभाष घई, क्रिकेटर मोहम्मद सिराज और पद्मिनी कोल्हापुरे समेत कई अन्य लोग भी उनके अंतिम दर्शन हेतु पहुंचे। मशहूर गायक हरिहरन आशा ताई के अंतिम दर्शन के समय भावुक नजर आए। आशा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सचिन तेंडुलकर भी बहुत इमोशनल हो गए थे, वहीं फिल्म अदाकारा तब्बू और उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे भी रो पड़ीं। आशा जी के पार्थिव शरीर को उनके घर से शिवाजी पार्क तक ले जाते समय बड़ी संख्या में सड़क पर लोग नजर आए। स्थानीय लोगों ने उन पर पुष्पवर्षा भी की।

अंतिम संस्कार के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अलावा उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार भी उपस्थित थीं। कुछ अन्य हस्तियों की बात करें तो इनमें आमिर खान, शान, विक्की कौशल, अनु मालिक, सुदेश भोंसले, अनूप जलोटा, शान, भाजपा-महाराष्ट्र के अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे, छगन भुजबळ, भरतशेठ गोगावाले, शंभुराज देसाई और मुंबई की नवनिर्वाचित मेयर रितु तावड़े भी उपस्थित थीं। दिवंगत आशा जी को 21 बंदूकों की सलामी के साथ मुखाग्नि दी गई। पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स