लालू से मिले अशोक गहलोत, बिहार चुनाव को लेकर दिए खास संकेत

बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया अलायंस में टूट के आसार दिखे, क्योंकि 11 सीटों पर घटक दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारे। अशोक गहलोत ने लालू और तेजस्वी यादव से मुलाकात कर ‘फ्रेंडली फाइट’ का समाधान निकाला। 23 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्थिति स्पष्ट होगी।

लालू से मिले अशोक गहलोत, बिहार चुनाव को लेकर दिए खास संकेत

लालू यादव से अशोक गहलोत ने की मुलकात बिहार चुनाव को लेकर की बात

Share:

Highlights

  • बिहार विधानसभा चुनाव में 11 सीटों पर महागठबंधन के दलों (RJD, कांग्रेस, वामदल) ने एक-दूसरे के खिलाफ उतारे उम्मीदवार।
  • गहलोत ने कहा कि महागठबंधन एकजुट है, और 23 अक्टूबर 2025 को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भ्रम दूर होंगे।
  • कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा- 243 सीटों पर NDA के खिलाफ लड़ाई जनता और भविष्य के लिए है।

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के मध्य विपक्षी गठबंधन दल इंडिया अलायंस में टूट के आसार उस समय दिखाई देने लगे, जब 10 से अधिक सीटों पर घटक दलों ने एक दूसरे के सामने ही उम्मीदवार उतारे। लेकिन अब लड़ाई NDA बनाम इंडिया गठबंधन के स्थान पर 'इंडिया बनाम इंडिया' की हो चुकी है। ऐसे में RJD एवं कांग्रेस (INC) के लिए यह जरूरी हो गया कि बीच का कोई समाधान निकालें एवं बड़ी हानि होने से बचाएं। इसलिए कांग्रेस के सीनियर नेता अशोक गहलोत ने आज यानी बुधवार 22 अक्टूबर 2025 को लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी यादव से मुलाकात की एवं 'फ्रेंडली फाइट' का समाधान निकालने पर भी चर्चा करते हुए दिखाई दिए। लालू यादव से मुलाकात के पश्चात अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है कि इंडिया अलायंस में फिलहाल सबकुछ ठीक है एवं कल गुरूवार यानी 23 अक्टूबर 2025 को प्रेस वार्ता कर सारी बातें स्पष्ट की जाने वाली है।

अशोक गहलोत ने कहा- 'सारे भ्रम दूर हो जाएंगे' :

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर विपक्षी दलों के ‘महागठबंधन’ के अंदर जारी चर्चाओं के मध्य कांग्रेस ने बीते मंगलवार यानी 21 अक्टूबर 2025 को स्पष्ट किया कि गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और जल्द सभी भ्रम पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बिहार चुनाव के लिए पार्टी पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने इस बारें में कहा है कि ‘‘तमाम काम बहुत अच्छी तरह से चल रहा है। 1 से 2 दिन में जो भी भ्रम है, वह पूरी तरह से दूर हट जाएगा।’’ अशोक गहलोत ने इस बात जी स्वीकार किया है कि बिहार की 243 विधानसभा सीट में से कुछ पर ‘दोस्ताना मुकाबला’ की स्थिति बनेगी, लेकिन उन्होंने इसे किसी बड़े विवाद के रूप में देखने से मना किया।

'फ्रेंडली फाइट महागठबंधन की कमजोरी नहीं' : अशोक गहलोत

अशोक गहलोत ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा है कि ‘‘कभी-कभी कार्यकर्ताओं में उत्साह होता है, स्थानीय परिस्थितियों के चलते ऐसी स्थितियां आती हैं। इसे महागठबंधन की कमजोरी नहीं बल्कि लोकतांत्रिक जोश के रूप में देखना चाहिए।’’

सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और वामदलों के बीच जारी आंतरिक मतभेद के चलते महागठबंधन के घटक दल राज्य की कम से कम 11 विधानसभा सीट पर एक-दूसरे के विरुद्ध मैदान में उतर चुके हैं।

अशोक गहलोत एवं लालू यादव के मध्य हुई वार्ता ? 

कांग्रेस और RJD के सीनियर नेताओं के मध्य बातचीत की जानकारी देते हुए बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने जानकारी दी है, "राज्य की चुनावी रणनीति को लेकर पार्टी की स्थिति को पूर्ण रूप से स्पष्ट किया है। बिहार में मुकाबला 243 सीट पर है एवं यह लड़ाई सीधे तौर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विरुद्ध है। यह सिर्फ सत्ता की लड़ाई नहीं बल्कि बिहार की जनता और उनके बच्चों के भविष्य को लेकर लड़ाई है।’’

कृष्णा अल्लावरु ने विश्वास दिलाया कि महागठबंधन जनता के मामलों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगा एवं बिहार में बदलाव की बयार लगाने वाले है। अब अनुमान लगाए जा रहे हैं कि गुरुवार यानी 23 अक्टूबर 2025 को होने वाली प्रेस कांफ्रेंस में RJD, कांग्रेस एवं वामदलों द्वारा फ्रेंडली फाइट वाली सीटों पर कुछ उम्मीदवार वापस ले लिए जाएं।

रिलेटेड टॉपिक्स