पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। इस चरण में 3 करोड़ 70 लाख से ज्यादा मतदाता 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के आधा दर्जन से ज्यादा मंत्री भी शामिल हैं। वहीँ बिहार चुनाव के द्वितीय चरण में 45 हजार से अधिक मतदान केंद्रों में मत डाले जा रहे है, इनमे से 40 हजार से अधुक मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में है, दरअसल कुल वोटर्स में 1.75 करोड़ महिलाएं हैं। वहीं सुबह 11 बजे तक 31.38% मतदान हो चुके है।
वहीं हिसुआ सीट (नवादा) में सबसे ज्यादा 3.67 लाख वोटर्स है, जबकि लौरिया, चनपटिया, रक्सौल, त्रिवेणीगंज, सुगौली और बनमखी में प्रत्याशियों का आंकड़ा सबसे अधिक (22-22) है। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 121 सीटों के लिए मतदान किए गए थे, इसमें 65% से ज्यादा पोलिंग दर्ज की गई थी।
इतना ही नहीं दूसरे चरण में मधुबनी, सुपौल, अररिया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, एवं किशनगंज सहित नेपाल सीमा से सटे जिलों में वोटिंग की जा रही है। सुरक्षित एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में 4 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए है। दूसरे चरण में अधिकतर सीटें सीमांचल इलाके की हैं, इस जगह पर मुस्लिम लोगों की सबसे अधिक आबादी है, जिससे यह चरण NDA एवं इंडिया गठबंधन दोनों के लिए महत्वपूर्ण बन चुका है। NDA विपक्ष पर 'घुसपैठियों को संरक्षण देने' का इल्जाम भी लगा रहे है, जबकि विपक्ष अल्पसंख्यक मतदाताओं पर अपना विश्वास जमाए हुए बैठे है। प्रमुख उम्मीदवारों इ JDU के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव (सुपौल), भारतीय जनता पार्टी के प्रेमेंद्र कुमार (गया टाउन), रेनू देवी (बेतिया), नीरेज कुमार सिंह 'बबलू' (छातापुर), लेशी सिंह (धमदाहा), शीला मंडल (फुलपरस) एवं जमा खान (चैनपुर) शामिल हैं।
सीएम नीतीश ने की खास अपील, 'पहले मतदान, फिर जलपान' :
सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि हमारा दायित्व भी है। आज बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान किए जा रहे है। सभी मतदाताओं से आग्रह है कि अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करें।
प्रशांत किशोर बोले - पहले चरण से भी अधिक वोट कीजिए :
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने वोटर्स से खास अपील की है कि पहले चरण से भी अधिक वोट करें। व्यवस्था परिवर्तन करिए। उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट को लेकर कहा है कि चुनाव के समय में ऐसी बातें की जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है, उचित कार्रवाई होनी चाहिए।
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मतदान के बाद कहा है कि, "पूरे बिहार में उत्सव का माहौल है। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के विकास की बयार में मतदाता मतदान कर रहे हैं। फिर से एक बार NDA की सरकार बनाने के लिए यहां के मतदाता ने ठान लिया है। पूरे बिहार में NDA की सरकार बनने जा रही है। पूरे बिहार के मतदाता इसका मन बना लिए हैं।"
#WATCH किशनगंज: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "पूरे बिहार में उत्सव का माहौल है। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के विकास की बयार में मतदाता मतदान कर रहे हैं। फिर से एक बार NDA की सरकार बनाने के लिए यहां के मतदाता ने ठान लिया है। पूरे बिहार में NDA की सरकार बनने जा रही… pic.twitter.com/aqBqR93Yj8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
वहीं सासाराम बिहार से राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने दूसरे चरण के मतदान को लेकर कहा है कि "इतनी अच्छी खबर है। चारों तरफ से केवल NDA ही दिख रहा है। मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह है। महिला मतदाता पूरे तौर पर उत्साहित होकर मतदान कर रही है। रुझान के आधार पर अपेक्षा से कई गुना ज्यादा NDA के पक्ष में परिणाम आने वाला है।"
#WATCH सासाराम, बिहार: #BiharElections | राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "इतनी अच्छी खबर है। चारों तरफ से केवल NDA ही दिख रहा है। मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह है। महिला मतदाता पूरे तौर पर उत्साहित होकर मतदान कर रही है। रुझान के आधार पर अपेक्षा से कई गुना ज्यादा… pic.twitter.com/XqmIEkNuex
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025