विधानसभा उप-चुनावों में उमरेठ और धर्मनगर में भाजपा की हुई जीत, कांग्रेस ने बागलकोट सीट पर जमाया कब्जा

कर्नाटक की दावणगेरे दक्षिण सीट पर भी फिलहाल कांग्रेस आगे चल रही है। पार्टी के समर्थ मल्लिकार्जुन, BJP के श्रीनिवास टी. दासकरियप्पा से 5,477 वोटों से आगे चल रहे हैं। समर्थ को अब तक 69,302 और श्रीनिवास को 63,825 वोट मिल चुके हैं।

विधानसभा उप-चुनावों में उमरेठ और धर्मनगर में भाजपा की हुई जीत, कांग्रेस ने बागलकोट सीट पर जमाया कब्जा

सुनेत्रा पवार की जीत तो तय है, क्योंकि उनके विरोध में किसी पार्टी ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा।

Share:

Highlights

  • महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार इस समय 1,67,927 वोटों से आगे चल रही है।
  • नागालैंड की कोरीडांग सीट पर भाजपा के डी. आई. इमचेन ने तोशिकाबा को 3,123 वोटों से हरा दिया है।
  • महाराष्ट्र की राहुरी सीट पर भाजपा के अक्षय शिवाजीराव कर्डिले 1,12,587 वोटों से जीत चुके है।

भारत में सोमवार, 4 मई को वोटों की गिनती जारी है और कुछ राज्यों में आगे की तस्वीर भी साफ हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ कुछ राज्यों में उप-चुनावों भी सामने आ चुके हैं या बस आने ही वाले हैं। गुजरात की उमरेठ विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हर्षदभाई गोविंदभाई परमार 30,743 वोटों से जीत हासिल कर चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस के भृगुराजसिंह चौहान को पराजित किया है। हर्षदभाई को कुल 85,500 वोट मिले, वहीं भृगुराजसिंह को 54,757 वोट मिले। त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर भी BJP ने ही सफलता का झंडा गाड़ा है। यहां BJP के जहर चक्रवर्ती ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-मार्क्सिस्ट (CPI-M) के अमिताभ दत्त को 18,290 वोटों से हराया। चक्रवर्ती को 24,291 वोट, वहीं दत्त को 6,001 वोट मिले।

नागालैंड की कोरीडांग सीट पर भी BJP ने ही विजय प्राप्त की है। यहां पार्टी के डी. आई. इमचेन ने इंडिपेंडेंट कैंडिडेट तोशिकाबा को 3,123 मतों से हरा दिया है। इमचेन ने 7,317 वोट हासिल किए, वहीं तोशिकाबा को 4,194 वोट प्राप्त हुए। कर्नाटक से कांग्रेस के लिए खुशखबरी सामने आई है। यहां की बागलकोट सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। बागलकोट सीट पर पार्टी के उमेश हलप्पा मेती ने BJP के चरन्तीमठ वीरभद्रय्या को 22,332 वोटों से पराजित कर दिया है। मेती को टोटल 98,919 और वीरभद्रय्या को 76,587 वोट मिले। दावणगेरे दक्षिण सीट पर भी फिलहाल कांग्रेस ही आगे चल रही है। पार्टी के समर्थ मल्लिकार्जुन, BJP के श्रीनिवास टी. दासकरियप्पा से 5,477 वोटों से आगे चल रहे हैं। समर्थ को अब तक 69,302 और श्रीनिवास को 63,825 वोट मिल चुके हैं।

महाराष्ट्र की राहुरी सीट पर BJP के अक्षय शिवाजीराव कर्डिले 1,12,587 वोटों से जीत चुके हैं। वो इस समय कुल 1,40,093 वोटों के साथ बहुत ही मजबूत स्थिति में हैं। वहीं उनके सामने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (NCP-SP) के गोविंदराव खंडू मोकाटे 27,506 वोटों के साथ काफी पीछे हैं। अंत में बात करें बारामती सीट की, तो महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार इस समय 1,67,927 वोटों से आगे चल रही हैं। उनकी जीत तो तय ही है, क्योंकि उनके विरोध में किसी प्रमुख पार्टी ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा हैं। हालांकि उपमुख्यमंत्री पवार के सामने कई छोटे प्रत्याशी खड़े हैं, जो अब तक 1,000 वोट भी हासिल नहीं कर सके हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स