श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और रेडी-मिक्स लॉरी में हुई टक्कर, 8 लोगों की मौत, 10-12 लोग हुए घायल

मृतकों की पहचान पुट्टम्मा (60), कुमार (60), तयम्मा (60), सुनील (40), दीपिका वीणा (35), मीनाक्षी (50), बेल्ली (3) और लोलाक्षी के रुप में हुई है।

श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और रेडी-मिक्स लॉरी में हुई टक्कर, 8 लोगों की मौत, 10-12 लोग हुए घायल

बताया जा रहा है की लॉरी ड्राइवर बिना किसी चोट के बच निकला है।

Share:

Highlights

  • यह दुर्घटना तब हुई जब सभी लोग श्री राघवेंद्र स्वामी के दर्शन के लिए मंत्रालयम जा रहे थे।
  • आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री टी.जी. भरत और जनार्दन रेड्डी ने घायलों को अच्छे से अच्छे इलाज के निर्देश दिए है।
  • राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से एक बहुत ही हैरान कर देने खबर सामने आई है। यहां मंत्रालयम मंडल में चिलकलाडोना के पास एक बोलेरो गाड़ी की रेडी-मिक्स लॉरी से टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 10 से 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना तब हुई जब वे सभी श्री राघवेंद्र स्वामी के दर्शन के लिए मंत्रालयम जा रहे थे।

मृतकों की पहचान पुट्टम्मा (60), कुमार (60), तयम्मा (60), सुनील (40), दीपिका वीणा (35), मीनाक्षी (50), बेल्ली (3) और लोलाक्षी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लॉरी ड्राइवर बिना किसी चोट के बच निकला है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री टी.जी. भरत और बी.सी. जनार्दन रेड्डी ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को बिना किसी देरी, अच्छे से अच्छा इलाज उपलब्ध हो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने X अकाउंट पर लिखा, "आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई दुर्घटना अत्यंत दुःखद है। मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) की ओर से, प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रूपए की मुआवजा राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रूपए दिए जाएँगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस घटना पर शोक जताते हुए लिखा, "आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जाने की खबर अत्यंत व्यथित करने वाली है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूँ।" उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भी मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट की और घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की।

रिलेटेड टॉपिक्स