तेलंगाना में बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर, 6 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा घायल

इस घटना पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने भी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और खबर है कि छह से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं। सरकार को तुरंत मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान करना चाहिए। घायलों को पास के सबसे अच्छे अस्पतालों में सही इलाज मिलना चाहिए।

तेलंगाना में बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर, 6 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा घायल

टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

Share:

Highlights

  • मृतकों में 5 महिलाएं शामिल बताई जा रही है।
  • बस में 43 यात्री सवार थे और वह हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही थी।
  • मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने भी इस घटना पर दुख जताया।

तेलंगाना के सूर्यपेट जिले से दुखद खबर सामने आई है। बुधवार तड़के हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर एक प्राइवेट बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स की मानें तो, घटना सुबह 4 से 6 बजे के बीच हुई। मरने वालों में 5 महिलाएं शामिल बताई जा रही हैं। सूर्यपेट पुलिस के मुताबिक, घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बस में कुल 43 यात्री सवार थे और वह हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही थी। यह हादसा दुर्गापुरम स्टेज के पास हुआ। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया गया है और घटना की जांच चल रही है।

जानकारी के अनुसार, बस पीछे से ट्रक से टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी इस दुर्घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया। इसमें कहा गया, "मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सूर्यपेट जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। कोडाडा मंडल के द्वारकुंट के पास एक प्राइवेट बस और कंटेनर की टक्कर में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने सरकार के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएं कि इस दुर्घटना में घायल लोगों को बेहतर इलाज मिले।"

इस घटना पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने भी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और खबर है कि छह से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं। सरकार को तुरंत मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान करना चाहिए

घायलों को पास के सबसे अच्छे अस्पतालों में सही इलाज मिलना चाहिए। हमारे राज्य में सड़क दुर्घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। वजह चाहे जो भी हो, सरकार को सड़क सुरक्षा के उपायों को मजबूत करना होगा। ड्राइवरों, ट्रांसपोर्ट मालिकों और कंपनियों को भी सभी जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए। हम सरकार से अपील करते हैं कि मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए।

रिलेटेड टॉपिक्स