हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में यात्रियों से भरी बस पलटी, 7 लोगों की मौत और 11 घायल

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। रिपोर्ट्स की मानें तो, बस का संचालन शर्मा ट्रैवलर्स/शर्मा बस सर्विसेज द्वारा किया जा रहा था।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में यात्रियों से भरी बस पलटी, 7 लोगों की मौत और 11 घायल

हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Share:

Highlights

  • घटना के समय बस में कुल 18 लोग सवार थे।
  • लगभग 3 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
  • प्रधानमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इस हादसे पर शोक जताया।

हिमाचल प्रदेश से एक बहुत ही दर्दनाक खबर सामने आई है। बैरागढ़ से चंबा जा रही एक प्राइवेट बस तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर चालुज मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भयानक हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य यात्री घायल हो गए। घटना के समय बस में कुल 18 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। रिपोर्ट्स की मानें तो, बस का संचालन शर्मा ट्रैवलर्स/शर्मा बस सर्विसेज द्वारा किया जा रहा था। 

अधिकारियों ने बताया कि बस सुबह करीब 6.30 बजे बैरागढ़ से रवाना हुई थी और लगभग 3 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (SEOC) के अनुसार, यह हादसा सुबह 7.15 बजे हुआ। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने भी इस हादसे के बारे में ट्वीट किया और कहा, "हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुए हादसे में लोगों की जान जाना बेहद दुःखद है। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायल लोग जल्द स्वस्थ हों।"

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी एक ट्वीट में लिखा, "चंबा जिला के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास हुए बस हादसे में 7 लोगों के निधन तथा अन्य 11 के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। इस दुःखद हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर दिवंगत जनों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजन को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन को सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराकर उनके समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।"

रिलेटेड टॉपिक्स