पानी से भरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 सदस्यों की हुई मौत

मृतकों की पहचान सुनील दत्तात्रेय दरगोडे, रेशमा सुनील दरगोडे, राखी सुनिल दरगोडे, आशा अनिल दरगोडे (कहीं पर नाम उषा), श्रद्धा अनिल दरगोडे, श्रावणी अनिल दरगोडे, सृष्टि अनिल दरगोडे, श्रेयस अनिल दरगोडे और समृद्धि राजेश दरगोडे के रूप में हुई है।

पानी से भरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 सदस्यों की हुई मौत

अंधेरा काफी होने और कुएं में पानी का स्तर अधिक होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा आई।

Share:

Highlights

  • नाशिक जिले के दिंडोरी में एक मारुती एर्टिगा XL6 कार पानी से भरे कुएं में गिर गई।
  • इस हादसे में दरगोडे परिवार के 9 सदस्यों की मौत हो चुकी है।
  • शुरुआती जांच में ड्राइवर के गाड़ी पर कंट्रोल खोने को प्रमुख कारण बताया गया है।

महाराष्ट्र के नाशिक जिले से एक बहुत ही दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां दिंडोरी जिले में शुक्रवार, 3 अप्रैल की रात करीब 10 बजे एक हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा शिवाजी नगर इलाके में हुआ, जहां एक मारुती एर्टिगा XL6 कार पानी से भरे कुएं में गिर गई। जानकारी के मुताबिक, ये सभी लोग इलाके में एक बेंक्वेट हॉल में कार्यक्रम अटेंड करने के बाद वापस अपने गाँव इंदोरे लौट रहे थे। इस कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर, ड्राइवर ने कार पर से कंट्रोल खो दिया और गाड़ी सीधे पानी से भरी कुएं में जा गिरी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचे।

हालांकि अँधेरा काफी होने और कुएं में पानी का स्तर अधिक होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा आई। कई घंटों की मशक्कत के बाद, आखिरकार आधी रात के आस-पास हाइड्रोलिक क्रेनों और तैराकों की मदद से कार को बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि जब कार को बाहर निकाला गया, तब तक उसमें सवार सभी 9 लोगों की डूबने और दम घुटने के कारण मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, वहां भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे बचाव कार्यों में कुछ समय के लिए बाधा भी आई।

मृतकों की पहचान सुनील दत्तात्रेय दरगोडे (35), रेशमा सुनील दरगोडे (33), राखी सुनिल दरगोडे, आशा अनिल दरगोडे (कहीं पर नाम उषा), श्रद्धा अनिल दरगोडे, श्रावणी अनिल दरगोडे, सृष्टि अनिल दरगोडे, श्रेयस अनिल दरगोडे और समृद्धि राजेश दरगोडे के रूप में हुई है। सभी शवों को दिंडोरी के सरकारी अस्पताल लाया गया था। फिलहाल दिंडोरी पुलिस के अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक विस्तृत जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच-पड़ताल में ड्राइवर के कार पर कंट्रोल खोने को ही प्रमुख कारण बताया गया है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या कार की गति बहुत ज्यादा थी।

रिलेटेड टॉपिक्स