नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू, जमीन देने वाले 100 से ज्यादा किसान बने यात्री

इस मौके पर जेवर से भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा, "यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है जो उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने वाला है। इसलिए, हमने सोचा कि जिन किसानों ने इस सपने को सच करने के लिए अपनी जमीन दी, वे ही वहां से पहली उड़ान में शामिल हों। यहां से हम मुख्यमंत्री आवास जा रहे हैं। इन किसानों ने मुख्यमंत्री पर भरोसा जताया और इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी जमीन दी। उन्हें उचित सम्मान देते हुए मुख्यमंत्री ने आज उन्हें अपने आवास पर आमंत्रित किया है।"

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू, जमीन देने वाले 100 से ज्यादा किसान बने यात्री

जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने फ्लाइट की एक फोटो सोशल मीडिया पर की साझा।

Share:

Highlights

  • लखनऊ के एयरपोर्ट से इंडिगो की पहली शेड्यूल्ड फ्लाइट 6E-2278 नोएडा एयरपोर्ट पहुंची।
  • जेवर पहुंचने के बाद फ्लाइट को वॉटर कैनन से सैल्यूट भी दिया गया था।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च में नोएडा एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन किया था।

उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज फ्लाइट्स का संचालन शुरू हो चुका है। यहां लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की पहली शेड्यूल्ड फ्लाइट 6E-2278 पहुंची। यह फ्लाइट अपनी यात्रा जारी रखते हुए बेंगलुरू भी गई और वहां सुबह 11:05 बजे उतरी। जब ये फ्लाइट लखनऊ से जेवर पहुंची, तो इसे वॉटर कैनन से सैल्यूट भी दिया गया। दूसरी ओर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए एक स्पेशल फ्लाइट भी आज लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरी। इस फ्लाइट में 100 से अधिक किसान यात्री के तौर पर सवार थे, जिन्होंने एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीन दी थी। ये किसान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे।

इस मौके पर जेवर से भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा, "यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है जो उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने वाला है इसलिए, हमने सोचा कि जिन किसानों ने इस सपने को सच करने के लिए अपनी जमीन दी, वे ही वहां से पहली उड़ान में शामिल हों। यहां से हम मुख्यमंत्री आवास जा रहे हैं। इन किसानों ने मुख्यमंत्री पर भरोसा जताया और इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी जमीन दी। उन्हें उचित सम्मान देते हुए मुख्यमंत्री ने आज उन्हें अपने आवास पर आमंत्रित किया है।" इस अवसर पर एक किसान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, "यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। एयरपोर्ट मेरी जमीन पर बना था। यहां विकास का अच्छा काम हो रहा है। हम मुख्यमंत्री से विकास के कामों को जारी रखने का अनुरोध करेंगे।"

इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि, आज जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स शुरू हो रही हैं। मैं राज्य के लोगों और देशवासियों को बधाई देता हूं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ह्रदय से अभिनंदन करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश तेजी से तरक्की कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश तेजी से तरक्की कर रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मार्च में एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन हुआ था।

रिलेटेड टॉपिक्स