असम के पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, राज्य में 100 से अधिक सीटें जीतेगी BJP, तीसरी बार बनाएगी सरकार

असम की 126 सीटों के लिए 9 अप्रैल को चुनाव होंगे और नतीजे 4 मई को सामने आएँगे। उसी दिन पता चलेगा कि राज्य में असली सिकंदर कौन है।

असम के पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, राज्य में 100 से अधिक सीटें जीतेगी BJP, तीसरी बार बनाएगी सरकार

सर्बानंद सोनोवाल का कहना है कि BJP के सुशासन ने जनता के भरोसे को जीता है।

Share:

Highlights

  • मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि BJP ने राज्य के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए है।
  • उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास सही दिशा और जनाधार नहीं है।
  • ओपिनियन पोल के मुताबिक, BJP के नेतृत्व वाले NDA को 96-98 सीटें मिल सकती है।

भारत में इस समय राजनीतिक सरगर्मियां जोरों पर हैं। सभी जानते हैं कि अगले महीने में असम, केरल, तमिलनाडु, पुदुचेरी और पश्चिम बंगाल में चुनाव होने हैं। इसी सिलसिले में असम के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने एक बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने दावा किया है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी और 100 से अधिक सीटें जीतेगी। असम के कछार जिले में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने राज्य के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। सोनोवाल का कहना है कि BJP के सुशासन और विकास कार्यों ने जनता के भरोसे को जीता है। 

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की तुलना में BJP के नेतृत्व वाली सरकार में राज्य में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि इस समय विपक्ष के पास सही दिशा और जनाधार नहीं है, जबकि BJP लगातार सभी क्षेत्रों में अपने जनाधार को बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि असम में अब लोग भ्रष्टाचार नहीं बल्कि विकास और सुशासन चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनावों से पहले लोगों तक पहुँचने की अपनी कोशिशों को और तेज करने की अपील की और बूथ स्तर पर मतदाताओं से जुड़ने के महत्व पर जोर दिया।

अब एक नजर ओपिनियन पोल्स पर भी डाल लेते हैं। Matrize-IANS के ओपिनियन पोल के मुताबिक, BJP के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक गठबंधन (NDA) के खाते में 96 से 98, कांग्रेस के नेतृत्व वाले असम सोनमिलितो मोर्चा (ASM) के खाते में 26 से 28 और अन्य पार्टियों के खाते में 2 से 8 सीटें जा सकती हैं। यदि ये सही साबित होता है, तो NDA की सीटों में करीब 21 से 23 सीटों की बढ़ोतरी हो सकती है। NDA में BJP के अलावा असम गण परिषद (AGP) हैं। 2021 में विपक्षी गठबंधन "महाजोत" का हिस्सा रही बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF) इस बार NDA का हिस्सा होगी। वहीं 2026 तक NDA की साथी रही यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल (UPPL) इस बार बिना किसी गठबंधन चुनावी मैदान में उतरी है। असम की 126 सीटों के लिए चुनाव 9 अप्रैल को होंगे और नतीजे 4 मई को सामने आएँगे। उसी दिन पता चलेगा कि राज्य में असली सिकंदर कौन है।

रिलेटेड टॉपिक्स