दिल्ली कैपिटल्स से हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक गोयनका और कप्तान पंत के बीच बहस

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पांचवें मैच में, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हाथों अपने ही होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस वक्त हार से चर्चा उस बातचीत की हो रही है, जो LSG के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत के बीच हुई।

दिल्ली कैपिटल्स से हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक गोयनका और कप्तान पंत के बीच बहस

क्रिकेट फैंस को ये दृश्य देखकर 2024 में राहुल और संजीव गोयनका के विवाद की याद आ गई।

Share:

Highlights

  • DC से हार मिलने के बाद LSG के मालिक संजीव गोयनका और ऋषभ पंत की बातचीत हुई वायरल।
  • सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग रिएक्शंस भी सामने आ रहे है।
  • इस हार के बाद गोयनका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा और अपनी टीम पर भरोसा जताया।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पांचवें मैच में, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हाथों अपने ही होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस वक्त हार से चर्चा उस बातचीत की हो रही है, जो LSG के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत के बीच हुई। दरअसल मैच खत्म होने के बाद संजीव गोयनका ऋषभ और कोच जस्टिन लैंगर के साथ बातचीत करते दिखे। उनकी बातचीत की वीडियो और सोशल मीडिया पर इस वक्त वायरल है, जिसमें वो खुश दिखाई नहीं दे रहे हैं। हालांकि उनके बीच क्या बातें हुईं, ये अभी तक साफ नहीं है। क्रिकेट फैंस को ये दृश्य देखकर 2024 की एक ऐसी ही घटना की याद आ गई।

दरअसल साल 2024 में भी तत्कालीन LSG कप्तान के एल राहुल और संजीव गोयनका के बीच मैदान में कुछ इसी तरह का विवाद हुआ था। उस मैच में LSG की टीम 20 ओवरों में सिर्फ 4 विकेट खोकर भी 165 रन ही बना सकी थी। उस वक्त के कप्तान राहुल ने भी 33 गेंदों में 29 रनों की धीमी पारी खेली थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने धुआंधार बल्लेबाजी की और बिना कोई विकेट गंवाए सिर्फ 9.4 ओवरों में जीत हासिल कर ली थी। उस मैच में अभिषेक शर्मा (75*) और ट्रेविस हेड (89*) ने शानदार पारियां खेली थी। इस मैच के बाद संजीव और राहुल का वो विवाद काफी चर्चा में रहा था।

कल खेले गए मैच में DC ने पहले गेंदबाजी करते हुए LSG को मात्र 141 रनों पर ढेर कर दिया था। जवाब में LSG ने भी शानदार प्रदर्शन किया और एक वक्त पर दिल्ली का स्कोर 26/4 था, मगर इसके बाद समीर रिज़वी (70*)और ट्रिस्टन स्टब्स (39*) ने 119 रनों की साझेदारी की और DC को जीत दिलाकर ही लौटे। इसी के बाद ऋषभ और संजीव की वीडियो-तस्वीर वायरल हो गई। इसको लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शंस भी सामने आ रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, "जीत और हार खेल का हिस्सा हैं, लेकिन सबके सामने बेइज्जती करना नहीं होना चाहिए। अगर संजीव गोयनका को कोई चिंता है, तो उसे ड्रेसिंग रूम में ही सुलझाना चाहिए, न कि पूरी दुनिया के सामने टीवी पर। के एल राहुल और ऋषभ पंत जैसे कप्तानों को कैमरों के सामने लेक्चर देना जुनून से ज्यादा ऐसा लगता है, जैसे कोई बॉस यह दिखाने की कोशिश कर रहा हो कि असली मालिक कौन है। उन खिलाड़ियों का सम्मान करें जो अपना सब कुछ दांव पर लगा देते हैं।"

हालांकि इस पूरे विवाद के बाद संजीव गोयनका ने भी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा, यह एक लंबा सीजन है और ऐसे पल कुछ सार्थक बनाने का हिस्सा हैं। मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा है कि वे मजबूती से वापसी करेंगे। हमारे प्रशंसकों को, आज इकाना में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद, हम और भी मजबूत होकर लौटेंगे। लखनऊ के इस सीजन की कहानी अभी लिखी जानी बाकी है।"

रिलेटेड टॉपिक्स