महाराष्ट्र में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक पर लैंडस्लाइड

मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के चलते, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) को शहर भर में 150 से अधिक पेड़ या शाखाएँ गिरने की सूचना मिली है। शॉर्ट सर्किट की 40 से ज्यादा और जलजमाव या दीवार गिरने की 20 से अधिक घटनाएँ भी दर्ज की गई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही 80-90 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान लगाया गया है।

महाराष्ट्र में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक पर लैंडस्लाइड

भारी भारिश से जनता को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Share:

Highlights

  • पुणे जिले के पाटन गांव में भूस्खलन के चलते एक घर ढह गया और एक शव बरामद हुआ है।
  • महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी पिछले 24 घंटों के दौरान लगभग 250 से 300 मिमी बारिश हुई है।
  • मुंबई एयरपोर्ट पर 15 से अधिक उड़ाने रद्द हुई जबकि 200 से अधिक आने-जाने वाली उड़ाने देरी से चलीं।

महाराष्ट्र में भारी बारिश ने कोहराम मचाया है, जिससे राज्य में कई जगह घटनाएं हुई हैं। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के 'मिसिंग लिंक' हिस्से पर खंडाला एग्जिट के पास एक बड़ा लैंडस्लाइड हुआ, जिससे मुंबई जाने वाली लेन पूरी तरह बंद हो गईं। ताज्जुब की बात है कि सिर्फ दो महीने पहले ही शुरू हुए इस प्रोजेक्ट में इतनी जल्दी भारी बारिश की वजह से ऐसा हादसा हो गया।

भारी बारिश और बाढ़ के चलते पुराने मुंबई-पुणे हाईवे पर भी ट्रैफिक रोक दिया गया है। आज सुबह पुणे जिले के पाटण गांव में भूस्खलन के कारण एक घर मलबे में तब्दील हो गया। रिपोर्टों के अनुसार, उस समय घर में तीन लोग थे, जिनमें से एक का शव बरामद हुआ है और दो अन्य लोगों को खोजने का प्रयास जारी है। वहीं 20 से अधिक लोगों को रेस्क्यू भी किया गया है

लगातार बारिश से पवना नदी उफान पर है, जिसके चलते मोरया गोसावी गणपति मंदिर में भी पानी भर गया है। रिपोर्टों के मुताबिक, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी पिछले 24 घंटों के दौरान लगभग 250 से 300 मिमी बारिश हुई है। मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के चलते, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) को शहर भर में 150 से अधिक पेड़ या शाखाएँ गिरने की सूचना मिली है।

शॉर्ट सर्किट की 40 से ज्यादा और जलजमाव या दीवार गिरने की 20 से अधिक घटनाएँ भी दर्ज की गई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही 80-90 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान लगाया गया है। स्थानीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे बेवजह यात्रा न करें और आपातकालीन स्थिति में BMC हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क करें।

मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पूरा प्रशासन चौबीसों घंटे काम कर रहा है। सभी प्रशासनिक अधिकारी, जन प्रतिनिधि, वार्ड पार्षद और पूरी प्रशासनिक टीम अपनी जिम्मेदारियां बहुत लगन से निभा रहे हैं। कमिश्नर अश्विनी भिड़े, एडिशनल कमिश्नर और हम सभी अधिकारी युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। पूरी टीम लगातार फील्ड में मौजूद है। मैं व्यक्तिगत रूप से उन सभी जगहों का दौरा कर रही हूँ जहाँ से रिपोर्ट मिल रही हैं, और हर जानकारी पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। पूरी टीम इसी तरह लगातार मिलकर काम कर रही है।

जोरदार बारिश ने हवाई यात्रा को भी बाधित किया है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का संचालन प्रभावित हुआ आधी रात से सुबह 11:30 बजे के बीच 15 से अधिक फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जबकि 200 से अधिक आने-जाने वाली फ्लाइट्स देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को बहुत असुविधा हुई।

रिलेटेड टॉपिक्स