गृह मंत्री अमित शाह ने SSB फ्रंटियर मुख्यालय में कई परियोजनाओं की रखी आधारशिला, जवानों को किया संबोधित

इस कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के 45 दिनों के भीतर ही शुभेंदु जी ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) और SSB को 1129 एकड़ ज़मीन सौंप दी। कार्रवाई में यह तेजी इसलिए नहीं है कि वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यमंत्री हैं। वह समझते हैं कि जब तक घुसपैठ नहीं रुकती, तब तक न तो पश्चिम बंगाल सुरक्षित है और न ही भारत।

गृह मंत्री अमित शाह ने SSB फ्रंटियर मुख्यालय में कई परियोजनाओं की रखी आधारशिला, जवानों को किया संबोधित

गृह मंत्री अमित शाह ने की SSB की तारीफ, बोले सबसे मुश्किल है इनका काम।

Share:

Highlights

  • अमित शाह द्वारा सिलीगुड़ी में फ्रंटियर हेडक्वार्टर की एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग की आधारशिला रखी गई।
  • अमित शाह ने बताया की आजादी के 80 साल बाद देश ने लाल किले से वंदे मातरम का पूरा गायन सुना।
  • अमित शाह ने सिलीगुड़ी में ही तीन नए कानूनों पर आयोजित एक प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में भी हिस्सा लिया।

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। आज उन्होंने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सशस्त्र सीमा बल (SSB) फ्रंटियर मुख्यालय में कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इनमें फ्रंटियर हेडक्वार्टर की एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग, जलपाईगुड़ी में 12वीं और 19वीं बटालियन के लिए रेजिडेंशियल और नॉन-रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स और एक ट्रांजिट कैंप की आधारशिला शामिल थी। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। 

इस मौके पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, दार्जिलिंग के लोकसभा सांसद राजू बिस्टा और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन समेत कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। आज महान शहनाई वादक और भारत रत्न से सम्मानित उस्ताद बिस्मिल्लाह खान एवं मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि भी है। अमित शाह ने मंच से इन दोनों महान हस्तियों को श्रद्धांजलि दी। 

इस दौरान अमित शाह ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अभी-अभी स्वतंत्रता दिवस गया है। 2015 से, जब भी प्रधानमंत्री ने लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया है, मैं लगातार ध्वजारोहण समारोह में शामिल होता रहा हूँ। लेकिन इस साल का स्वतंत्रता दिवस समारोह कुछ अलग था। 150 साल बाद और आजादी के 80 साल बाद, देश और दुनिया के लोगों ने लाल किले से वंदे मातरम का पूरा गायन सुना।

बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की इस अमर रचना ने न केवल हमारे स्वतंत्रता आंदोलन को गति दी, बल्कि यह विजन भी दिया कि स्वतंत्र भारत कैसा होना चाहिए। इस गीत और अपने साहित्यिक कार्यों के माध्यम से उन्होंने यह संदेश दिया कि स्वतंत्र भारत को अपने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को अपनाते हुए आगे बढ़ना चाहिए। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए, संसद में वंदे मातरम गाया गया और सभी सम्मान में खड़े हुए। हालाँकि, मुझ जैसे लोगों को इस बात की निराशा भी थी कि आजादी के बाद भी हम पूरा वंदे मातरम नहीं गा पाए।

इस कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के 45 दिनों के भीतर ही शुभेंदु जी ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) और SSB को 1129 एकड़ ज़मीन सौंप दी। कार्रवाई में यह तेजी इसलिए नहीं है कि वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यमंत्री हैं। वह समझते हैं कि जब तक घुसपैठ नहीं रुकती, तब तक न तो पश्चिम बंगाल सुरक्षित है और न ही भारत।

गृह मंत्री अमित शाह ने SSB के जवानों की तारीफ करते हुए कहा कि, मैं हमेशा कहता हूं कि सबसे मुश्किल काम SSB जवानों का है जो खुली बॉर्डर की सुरक्षा करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से सिलीगुड़ी कॉरिडोर के महत्व को समझा है। यह एक संवेदनशील कॉरिडोर है जो 8 राज्यों को जोड़ता है और यहां नेपाल, भूटान और बांग्लादेश की तीन अंतरराष्ट्रीय सीमाएं मिलती हैं। हमने चोपड़ा, किशनगंज और धुबरी में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। इस कार्यक्रम के बाद, अमित शाह ने सिलीगुड़ी में ही तीन नए कानूनों पर आयोजित एक प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया।​

रिलेटेड टॉपिक्स