इटावा-ग्वालियर हाईवे पर भीषण टक्कर : बस-वैन हादसे में 4 लोगों की मौत, 7 घायल

शुरूआती जांच में बताया जा रहा है कि तेज गति ही दुर्घटना का मुख्य कारण थी।

इटावा-ग्वालियर हाईवे पर भीषण टक्कर : बस-वैन हादसे में 4 लोगों की मौत, 7 घायल

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

Share:

Highlights

  • इटावा-ग्वालियर हाईवे पर बस और ईको वैन की जोरदार टक्कर।
  • हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत, 7 घायल।
  • 2 घायलों की हालत नाजुक, पुलिस जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। यहां 21 फरवरी शनिवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये हादसा इटावा-ग्वालियर नेशनल हाईवे-719 पर हुआ, जहां एक बस और ईको वैन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। जानकारी के मुताबिक, हादसा गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका गांव में हुआ। एक बस बारात छोड़कर वापस ग्वालियर की तरफ वापस लौट रही थी। उसी दौरान सामने से आ रही एक ईको वैन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। इस दर्दनाक एक्सीडेंट में वैन में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान की जा रही है। वहीं जो 7 लोग घायल हुए हैं, उनमें से 2 की हालत बहुत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बड़ी मशक्कत के बाद वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाल पाई। नेशनल हाईवे पर इस हादसे की वजह से कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बन गई थी, जिसे पुलिस ने यातायात सामान्य कर खुलवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि बस की रफ्तार कितनी थी और क्या ड्राइवर की लापरवाही की वजह से ये हादसा हुआ। शुरूआती जांच में बताया जा रहा है कि तेज गति ही दुर्घटना का मुख्य कारण थी।

रिलेटेड टॉपिक्स