पटना : पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में रिकॉर्ड मतदान पर NDA की जीत का दावा कर दिया। सीतामढ़ी और बेतिया में शनिवार यानि आज 8 नवंबर 2025 को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और महागठबंधन पर भी जमकर तंज कसा है। बीते दिनों यानि 6 नवंबर 2025 को बिहार में पहले चरण के मतदान हुए, वहीं 11 नवंबर 2025 को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान होने वाले है इसके पश्चात 14 नवंबर को बिहार चुनाव के परिणाम की घोषित किए जाएंगे।
बेतिया में क्या बोले पीएम मोदी :
वहीं बेतिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि "बिहार ने सामाजिक न्याय की परिभाषा देश को दी है। अब बिहार समृद्ध भारत का, विकसित भारत का नया उदाहरण बनेगा..." उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा है कि बिहार में NDA की विजय विकास की एक बहुत बड़ी ताकत बनने वाली है...मैंने बिहार के सपनों और संकल्पों को लेकर इस चुनाव अभियान में व्यापक चर्चा की है। NDA की डबल इंजन सरकार ने क्या किया है और आगे क्या करने जा रही है, अपना काम और भविष्य का रोडमैप हमने बिहार की जनता के सामने रखा है।"
#WATCH | बेतिया, बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...बिहार में NDA की विजय विकास की एक बहुत बड़ी ताकत बनने वाली है...मैंने बिहार के सपनों और संकल्पों को लेकर इस चुनाव अभियान में व्यापक चर्चा की है। NDA की डबल इंजन सरकार ने क्या किया है और आगे क्या करने जा रही है, अपना… pic.twitter.com/XQfLWWqPCL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 8, 2025
बेतिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RJD पर निशाना साधते हुए कहा है कि नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार NDA सरकार...यह चुनाव हम नहीं लड़ रहे हैं, यह चुनाव बिहार की जनता लड़ रही है।" उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि "चंपारण सत्याग्रह की ये धरती, संकल्प की धरती है। आज जब हम विकसित बिहार का संकल्प लेकर चले हैं, तो फिर से चंपारण की भूमिका बहुत अहम है। बेतिया का ये जनसैलाब चंपारण का मूड बता रहा है।
सीतामणी रैली में पीएम मोदी ने RJD और महागठबंधन पर साधा निशाना :
वहीं सीतामणी में अपनी रैली के दौरान पीएम मोदी ने लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और महागठबंधन जमकर निशाना साधा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीतामढ़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "हमारी सरकार यहां विकास भी कर रही है और विरासत का सम्मान भी कर रही है। उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए ये भी कहा है कि हम इस क्षेत्र को रामायण सर्किट से जोड़ रहे हैं; सीतामढ़ी से अयोध्या के लिए सीधी रेल सेवा भी इसी योजना का हिस्सा है... सीतामढ़ी के दामाद जी का अयोध्या में भव्य मंदिर बन चुका है; अब माता सीता के मायके की बारी है। पुनौराधाम की भव्यता अब पूरी दुनिया देखेगी।"
सीतामढ़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि "सरकार की नीतियों और निर्णयों का असर हम हर क्षेत्र में देख रहे हैं... कुछ दिन पहले ही भारत की बेटियों ने क्रिकेट विश्व कप जीता है। तीन दिन पहले ही हमारी विश्व विजेता बेटियां प्रधानमंत्री आवास पर आईं; उनका आत्मविश्वास देखकर मुझे गर्व हुआ। हमारी बेटियों में यह नया आत्मविश्वास इसलिए आया है क्योंकि हमारी सरकार हर कदम पर नारी शक्ति के साथ खड़ी है।"
इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीतामढ़ी में एक जनसभा के संबोधन में आगे कहा है कि "एक समय था जब बिहार दूसरे राज्यों से मछली मंगाता था लेकिन NDA सरकार की नीतियों का असर है कि बिहार अब दूसरे राज्यों को मछली भेजने लगा है। ये हमारे मछली के क्षेत्र में काम करने वालों की ताकत है कि बड़े-बड़े लोग ये देखने आ रहे हैं। पानी में डूबकी लगा रहे हैं।"
पीएम मोदी के निशाने पर RJD और कांग्रेस :
उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा है कि "ये RJD और कांग्रेस वाले सिर्फ़ उद्योगों पर ताला लगाना जानते हैं। इनके 15 साल के जंगलराज में बिहार में एक भी बड़ा कारखाना नहीं लगा। मिथिला की मिलें भी बंद हो गईं। 15 साल के जंगलराज में बिहार में कोई बड़ा अस्पताल या मेडिकल कॉलेज नहीं बना, इसलिए जंगलराज वालों के मुंह से विकास की बातें सफेद झूठ हैं।" उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि "जंगलराज का मतलब है कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसंस्कार एवं भ्रष्टाचार। ये कुसंस्कार से भरे लोग हैं, ये कुशासन चाहते हैं। भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जैसे महान नेताओं ने बिहार को सामाजिक न्याय दिया, लेकिन जंगलराज आते ही बिहार में बर्बादी का दौर शुरू हो गया। राजद ने बिहार में विकास के पूरे माहौल को नष्ट कर दिया।
#WATCH | सीतामढ़ी, बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीतामढ़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "ये राजद और कांग्रेस वाले सिर्फ़ उद्योगों पर ताला लगाना जानते हैं। इनके 15 साल के जंगलराज में बिहार में एक भी बड़ा कारखाना नहीं लगा। मिथिला की मिलें भी बंद हो गईं। 15 साल के… pic.twitter.com/nr28tcfiB5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 8, 2025
उन्होंने ये भी कहा है कि "RJD बिहार के बच्चों के लिए क्या करना चाहती है, यह उनके नेताओं के चुनाव प्रचार में साफ़ दिखाई देता है। RJD के मंचों पर मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है; वो बच्चे कह रहे हैं कि वे रंगदार बनना चाहते हैं। बिहार का बच्चा अब रंगदार नहीं बन सकता; हमारा बच्चा इंजीनियर बनेगा, डॉक्टर बनेगा, वकील बनेगा, जज बनेगा..." उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि "पहले चरण के मतदान में बिहार ने कमाल कर दिया है, पहले चरण में जंगलराज वालों को 65 बोल्ट का झटका लगा है। चारों तरफ चर्चा है कि बिहार के नौजवानों ने विकास, NDA को चुना है। बिहार की बहनों, बेटियों ने भी NDA की रिकॉर्ड विजय पक्की कर दी है।"