एशियन गेम्स के लिए तैयार भारत, 36 खेलों में दिखेगी दमदार मौजूदगी

एशियन गेम्स में शामिल खेलों में क्रिकेट, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, वॉलीबॉल, टेनिस, टेबल टेनिस, कबड्डी, फुटबॉल, कराटे, जूडो, ताइक्वांडो, वुशु और हॉकी भी शामिल हैं।

एशियन गेम्स के लिए तैयार भारत, 36 खेलों में दिखेगी दमदार मौजूदगी

जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक एशियन गेम्स की मेजबानी की जाएगी।

Share:

Highlights

  • एशियन गेम्स में 43 खेलों के 469 मेडल इवेंट्स होंगे।
  • इस बार प्रतियोगिता में 46 देश हिस्सा लेने वाले है।
  • भारत को क्रिकेट, कबड्डी, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती में मेडल की सबसे अधिक उम्मीद होगी।

भारतीय खेल प्रेमियों के लिए शानदार खबर है। यूनाइटेड किंगडम (UK) के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स के पश्चात, अब जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक एशियन गेम्स की मेजबानी की जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रतियोगिता में 43 खेल और 469 मेडल इवेंट्स शामिल होंगे।

इन खेलों में 46 देश हिस्सा लेंगे, जिनमें भारत, मेजबान देश जापान, भूटान, चीन, नेपाल, इंडोनेशिया, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), अफगानिस्तान, पाकिस्तान, वियतनाम, सिंगापुर, उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड शामिल हैं। एशियन गेम्स में शामिल खेलों में क्रिकेट, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, वॉलीबॉल, टेनिस, टेबल टेनिस, कबड्डी, फुटबॉल, कराटे, जूडो, ताइक्वांडो, वुशु और हॉकी भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, भारत लगभग 34 से 36 खेलों में हिस्सा लेने वाला है। इनमें तीरंदाजी, आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कैनो, क्रिकेट, साइकिलिंग, घुड़सवारी, ईस्पोर्ट्स, फेंसिंग, गोल्फ, हॉकी, जूडो, कबड्डी, कराटे, कुराश, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA), रोइंग, रग्बी, सेलिंग, शूटिंग, स्क्वाश, सर्फिंग, स्विमिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, वेटलिफ्टिंग, वुशु और रेसलिंग शामिल हैं। भारत को क्रिकेट, कबड्डी, हॉकी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कुश्ती और वेटलिफ्टिंग जैसे खेलों में मेडल जीतने की उम्मीद होगी। 

भारतीय क्रिकेट टीमों के स्क्वाड्स के अनुसार, पुरुष टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं और महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर संभाल रही हैं। पुरुष स्क्वाड में श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी शामिल हैं। वीवीएस लक्ष्मण टीम के कोच होंगे।

वहीं महिला स्क्वाड में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, गुणालन कमालिनी, भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव और नंदनी शर्मा को जगह मिली है।

पुरुष हॉकी टीम की कप्तानी हरमनप्रीत सिंह कर रहे हैं। इस टीम में मोहित एचएस, सूरज करकेरा, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच, राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह और अभिषेक शामिल हैं।

वहीं, महिला हॉकी टीम की कमान सलीमा टेटे के पास है। इस टीम में सविता पुनिया, बिचू देवी खारीबाम, इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरंबम, लालथंतलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास, निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, दीपिका सोरेंग, लालरेमसियामी, ऋतुजा पिसाळ, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर और ब्यूटी डुंगडुंग शामिल हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स