एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का दम, आयुष वर्मा और प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड

भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर और शिवराजन सोलाईमलाई ने पुरुषों के डबल्स SH6 वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। भारत की प्रीति पाल ने महिलाओं की 100 मीटर T35 स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता।​ पुरुषों की 100 मीटर T37 स्पर्धा में भारत के राकेशभाई भट्ट और बैडमिंटन के महिला डबल्स WH1-2 इवेंट में भारत की अल्फिया जेम्स और पल्लवी कलुवेहल्ली ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रही।

एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का दम, आयुष वर्मा और प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड

भारत ने अब तक 50 मेडल जीते है जिनमें आयुष द्वारा जीता गया गोल्ड मेडल भी शामिल है।

Share:

Highlights

  • पुरुषों की शॉट पुट F46 स्पर्धा में भारत के सचिन खिलारी ने गोल्ड मेडल जीता।
  • भारतीय पैरा पावरलिफ्टर कस्तूरी राजामणि ने महिलाओं की 67kg कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता।
  • पुरुषों की 100 मीटर T35 स्पर्धा में भारत के अनुभव चौधरी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

जापान के आइची-नागोया में चल रहे 5वें एशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार सफर जारी है। भारत ने अभी तक 12 गोल्ड, 19 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज सहित कुल 50 मेडल अपने नाम किए हैं और पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। पुरुषों के शॉट पुट F53 इवेंट में भारत के आयुष वर्मा ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। जानकारी के अनुसार, आयुष ने अपने पांचवें प्रयास में 8.16 मीटर की थ्रो लगाकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

भारत के राष्ट्रपति के X अकाउंट से जारी एक बधाई संदेश में कहा गया, "एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों के शॉट पुट इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर आयुष वर्मा को हार्दिक बधाई। सभी प्रतिस्पर्धियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपने पदकों की संख्या में एक और पदक जोड़कर, आपने उच्च स्तर पर अपनी निरंतरता साबित की है। आपकी इस उपलब्धि ने भारत को गौरवान्वित किया है।"

वहीं, पुरुषों के T64 हाई जंप इवेंट में भारत के प्रवीण कुमार ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि बंटी ने सिल्वर मेडल हासिल किया। प्रवीण ने 2.05 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया और बंटी 1.92 मीटर की छलांग के साथ दूसरे स्थान पर रहे। पुरुषों की शॉट पुट F46 स्पर्धा में भारत के सचिन खिलारी ने गोल्ड, मोहम्मद यासिर ने सिल्वर और प्रवीण को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

सचिन 15.87 मीटर की दूरी के साथ पहले स्थान पर रहे, यासिर 15.06 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर और प्रवीण 14.94 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। तीरंदाजी में भी भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है। महिलाओं के कंपाउंड डबल्स इवेंट में भारतीय पैरा आर्चर शीतल देवी और पायल नाग ने सिल्वर मेडल जीता है।

चीन की ज्यूकिंग जू और जिंग झाओ ने गोल्ड मेडल हासिल किया। महिलाओं के शॉट पुट F34 इवेंट में भारत की भाग्यश्री जाधव ने 8.19 मीटर की थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता। पुरुषों की जैवलिन थ्रो F13 श्रेणी में भारत के मनजीत व्यास ने 61.03 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता।

भारतीय पैरा पावरलिफ्टर कस्तूरी राजामणि ने महिलाओं की 67kg कैटेगरी में 108 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता। वह उज्बेकिस्तान की रुखशोना उक्तामोवा (127 किलोग्राम) के बाद दूसरे स्थान पर रहीं। भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर और शिवराजन सोलाईमलाई ने पुरुषों के डबल्स SH6 वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। भारत की प्रीति पाल ने महिलाओं की 100 मीटर T35 स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता।​

पुरुषों की 100 मीटर T35 स्पर्धा में भारत के अनुभव चौधरी, पुरुषों की 100 मीटर T37 स्पर्धा में भारत के राकेशभाई भट्ट और बैडमिंटन के महिला डबल्स WH1-2 इवेंट में भारत की अल्फिया जेम्स और पल्लवी कलुवेहल्ली ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रही।

रिलेटेड टॉपिक्स