इंदौर की एक और उपलब्धि, देश के सबसे साफ शहर ने वायु सर्वेक्षण में हासिल किया दूसरा स्थान

एक वीडियो X पर शेयर करते हुए शहर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने लिखा, "स्वच्छ वायु के क्षेत्र में इंदौर ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आज आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में इंदौर को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि हर इंदौरवासी की जागरूकता, सहभागिता और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।"

इंदौर की एक और उपलब्धि, देश के सबसे साफ शहर ने वायु सर्वेक्षण में हासिल किया दूसरा स्थान

इंदौर की ओर से पुष्यमित्र भार्गव, क्षितिज सिंघल एवं अश्विनी शुक्ल ने पुरस्कार ग्रहण किया।

Share:

Highlights

  • 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों की कैटेगरी में इंदौर 197 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने 198 पॉइंट्स के साथ पहला स्थान हासिल किया।
  • मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर ने 195 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

इंदौर के निवासियों के लिए एक और अच्छी खबर है। लंबे समय से स्वच्छता रैंकिंग में टॉप पर रहने वाले इस शहर ने एक और उपलब्धि हासिल की है। इंदौर ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरा स्थान हासिल किया है। इसका एक वीडियो X पर शेयर करते हुए शहर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने लिखा, "स्वच्छ वायु के क्षेत्र में इंदौर ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आज आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में इंदौर को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।"

उन्होंने आगे लिखा, "यह पुरस्कार केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि हर इंदौरवासी की जागरूकता, सहभागिता और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। स्वच्छता के साथ-साथ स्वच्छ वायु के लिए भी इंदौरवासियों ने जिस जिम्मेदारी और जनभागीदारी का परिचय दिया है, वह पूरे देश के लिए एक उदाहरण है। यह पुरस्कार इंदौर का है, इंदौरवासियों का है। आइए, स्वच्छ हवा और स्वस्थ भविष्य के लिए अपने प्रयासों को और मजबूत करें। स्वच्छता से स्वच्छ वायु तक, बढ़ता इंदौर, बदलता इंदौर। अनंत इंदौर।" 

इंदौर की ओर से मेयर पुष्यमित्र भार्गव, म्युनिसिपल कमिश्नर क्षितिज सिंघल एवं MIC सदस्य, स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग अश्विनी शुक्ल ने पुरस्कार ग्रहण किया। उन्हें एक करोड़ रूपए का चेक भी भेंट किया गया। 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों की कैटेगरी में इंदौर 197 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इंदौर में किए गए प्रमुख कामों में इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट (550 TPD बायो-CNG और 400 TPD MRF प्लांट), मशीनों से सड़कों की सफाई, सिटी फॉरेस्ट्स और ग्रीन कॉरिडोर बनाना और साफ ईंधन व पर्यावरण के अनुकूल पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना शामिल है। 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने 198 पॉइंट्स के साथ इस कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया। लखनऊ की ओर से मेयर सुषमा खर्कवाल, म्युनिसिपल कमिश्नर गौरव कुमार और पार्षद राजेश सिंह ने अवॉर्ड हासिल किया। वहीं, मध्य प्रदेश के ही जबलपुर शहर ने 195 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। जबलपुर की ओर से मेयर जगत बहादुर सिंह और म्युनिसिपल कमिश्नर राम प्रकाश अहिरवार ने अवॉर्ड लिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
Most Popular