नसरापुर केस में इंसाफ, भीमराव कांबळे को मासूम बच्ची के रेप और मर्डर के लिए मौत की सजा

जानकारी के मुताबिक, गर्मियों की छुट्टियों में तीन साल की एक बच्ची नसरापुर में अपनी दादी अथवा नानी के घर गई थी। 1 मई को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच कांबळे ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया। उसने बच्ची को खाने-पीने की चीजें और एक नया बछड़ा दिखाने का लालच दिया और फिर उसे मवेशियों के बाड़े के पास बने एक शेड में ले गया। वहां आरोपी ने बच्ची के साथ रेप और उसकी हत्या कर दी।

नसरापुर केस में इंसाफ, भीमराव कांबळे को मासूम बच्ची के रेप और मर्डर के लिए मौत की सजा

इस पूरे मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में हुई थी।

Share:

Highlights

  • पीड़िता के पिता ने कहा की अदालत का फैसला बहुत संतोषजनक और उनकी उम्मीदों के अनुरूप है।
  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा की इस मामले में आए फैसले से न्याय व्यवस्था में जनता का भरोसा मजबूत हुआ है।
  • 1 मई को हुए इस जघन्य अपराध के बाद लोगों में बहुत आक्रोश था और वो प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरे थे।

महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां की एक विशेष अदालत ने नसरापुर गांव में 3 साल की बच्ची के रेप और मर्डर के मामले में 65 साल के आरोपी भीमराव कांबळे को मौत की सजा सुनाई है। यह घटना 1 मई को हुई थी और मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में हुई। कोर्ट ने कहा कि अपराध की गंभीरता और मकसद को देखते हुए आरोपी को मौत की सजा मिलनी चाहिए। इस निर्णय पर खुशी जाहिर करते हुए पीड़िता के पिता ने कहा कि कोर्ट का फैसला बहुत संतोषजनक है और उनकी उम्मीदों के मुताबिक है। पूरा समुदाय शुरू से ही मौत की सजा की मांग कर रहा था और इस निर्णय से उन्हें बड़ी राहत मिली है। महाराष्ट्र के सभी राजनीतिक दलों ने इस फैसले का स्वागत किया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने X पर एक पोस्ट में लिखा कि, "नसरापुर मामले में आखिरकार मौत की सजा सुनाई गई! मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नसरापुर मामले में आए फैसले से न्याय व्यवस्था में जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है। अदालत के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे जघन्य अपराधियों को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने पुणे जिला पुलिस अधीक्षक, सरकारी वकील अजय मिसर और पूरी जांच टीम को बधाई दी। उन्होंने तेजी और असरदार ढंग से जांच पूरी करने और रिकॉर्ड समय में न्याय दिलाने के लिए उनकी तारीफ की।"

जानकारी के मुताबिक, गर्मियों की छुट्टियों में तीन साल की एक बच्ची नसरापुर में अपनी दादी अथवा नानी के घर गई थी। 1 मई को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच कांबळे ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया। उसने बच्ची को खाने-पीने की चीजें और एक नया बछड़ा दिखाने का लालच दिया और फिर उसे मवेशियों के बाड़े के पास बने एक शेड में ले गया। वहां आरोपी ने बच्ची के साथ रेप और उसकी हत्या कर दी। इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और वे विरोध में सड़कों पर भी उतर आए थे।

रिलेटेड टॉपिक्स