कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने किया इस्तीफे का ऐलान, शिवकुमार के हाथों में होगी प्रदेश की कमान

फिलहाल डी. के. शिवकुमार के समर्थकों में जश्न का माहौल है। उनके समर्थकों ने शिवकुमार के आवास के बाहर मिठाइयां बांटी और नारे लगाए। एक समर्थक ने खुशी जताते हुए कहा, "यह हमारे लिए बहुत ही अहम दिन है। डी. के. शिवकुमार अब मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। इसी खुशी में हम जश्न मना रहे हैं। यह सब भगवान की कृपा से ही मुमकिन हो पाया है। उन्होंने कई सालों तक पार्टी के लिए काम किया है।"

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने किया इस्तीफे का ऐलान, शिवकुमार के हाथों में होगी प्रदेश की कमान

मुख्यमंत्री आवास पर ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान, सिद्धारमैया और शिवकुमार ने एक-दूसरे को लगाया गले।

Share:

Highlights

  • 30 मई को डी. के. शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते है।
  • सभी समीकरणों को साधने के लिए 3 उपमुख्यमंत्री भी बनाए जा सकते है।
  • कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत इस समय प्रदेश में मौजूद नहीं है।

कर्नाटक की राजनीति में इस समय काफी हलचल चल रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के बीच का संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। सिद्धारमैया ने अपने आवास पर पार्टी नेताओं के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई। शिवकुमार एवं राज्य सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे, रामलिंग रेड्डी, एच. के. पाटिल और सतीश जारकीहोली समेत कई अन्य नेता भी इस मीटिंग में पहुंचे।

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने मीडिया से बात करते हुए बताया, "मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को नाश्ते पर बुलाया है और इस्तीफा देने से पहले, वह सभी मंत्रियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि उन्हें दिल्ली में किसी पद की पेशकश की गई है या नहीं, यह हाई कमान पर निर्भर करता है।" जब परमेश्वर से पूछा गया कि अगर सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री पद से हटने के लिए कहा जाता है, तो जमीनी स्तर पर इसके क्या संभावित परिणाम हो सकते हैं, तो उन्होंने कहा, "बस इंतजार कीजिए और देखिए।"

फिलहाल उपमुख्यमंत्री शिवकुमार के समर्थकों में जश्न का माहौल है। उनके समर्थकों ने शिवकुमार के आवास के बाहर मिठाइयां बांटी और नारे लगाए। एक समर्थक ने खुशी जताते हुए कहा, "यह हमारे लिए बहुत ही अहम दिन है। डी. के. शिवकुमार अब मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। इसी खुशी में हम जश्न मना रहे हैं। यह सब भगवान की कृपा से ही मुमकिन हो पाया है। उन्होंने कई सालों तक पार्टी के लिए काम किया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए अपनी पूरी जिंदगी कुर्बान कर दी है। ठीक वैसे ही जैसे इंसान की दो आँखें होती हैं, एक आँख शिवकुमार हैं और दूसरी आँख सिद्धारमैया। यह जश्न पूरे एक हफ्ते तक चलेगा। मैं पार्टी के आलाकमान, राहुल गांधी, सोनिया गांधी जी और प्रियंका जी के साथ-साथ रणदीप सुरजेवाला और के. सी. वेणुगोपाल को भी बधाई देता हूँ।"

मुख्यमंत्री आवास पर ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान, सिद्धारमैया और शिवकुमार ने एक-दूसरे को गले लगाया। शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर भी छुए। हालांकि कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत इस समय बेंगलुरू में मौजूद नहीं हैं। बताया जा रहा है कि वो इस समय किसी पारिवारिक समस्या के कारण मध्य प्रदेश में हैं। खबरों की मानें तो शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद कर्नाटक में सभी समीकरणों को साधने के लिए 3 उपमुख्यमंत्री भी बनाए जा सकते हैं। ताजा घटनाक्रम में सिद्धारमैया ने भी अपने इस्तीफे का औपचारिक ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाई कमान ने उन्हें इस्तीफा देने और राष्ट्रीय राजनीति में आने को कहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो, 30 मई को डी. के. शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं

रिलेटेड टॉपिक्स