कीर स्टार्मर ने UK के प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा, ट्रंप ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

जानकारी के लिए बता दें कि, कीर स्टारमर मई 2015 से होलबोर्न और सेंट पैनक्रास के सांसद रहे हैं।

कीर स्टार्मर ने UK के प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा, ट्रंप ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

कीर स्टारमर द्वारा यह घोषणा सरकार की घटती लोकप्रियता को लेकर बढ़ते दबाव के बीच की गई है।

Share:

Highlights

  • कीर स्टारमर जुलाई 2024 से प्रधानमंत्री का पद संभाल रहे थे।
  • वो 2020 से 2024 तक विपक्ष के नेता और 2020 से लेबर पार्टी का नेतृत्व कर रहे थे।
  • कीर स्टारमर ​के उत्तराधिकारी के तौर पर एंडी बर्नहम का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।

यूनाइटेड किंगडम (UK) से एक बड़ी खबर आई है। कीर स्टारमर ने आज प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता के पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक अगला नेता नहीं चुना जाता, तब तक वे कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहेंगे। यह घोषणा सरकार की घटती लोकप्रियता को लेकर बढ़ते दबाव के बीच की गई है। स्टारमर जुलाई 2024 में लेबर पार्टी की भारी चुनावी जीत के बाद से प्रधानमंत्री थे।

एक बड़ी ही दिलचस्प बात ये भी रही कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही इसकी भविष्यवाणी कर दी थी। 21 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर उन्होंने लिखा था कि, "कीर स्टार्मर यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। वे दो बहुत जरूरी मुद्दों, इमिग्रेशन और एनर्जी पर बुरी तरह नाकाम रहे। मैं उनके लिए शुभकामनाएँ देता हूँ!"

प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि अभी यह सवाल पूछा जा रहा है कि लेबर पार्टी को आगे ले जाने के लिए सही व्यक्ति कौन है? पार्टी यह पूछ रही है कि क्या मैं अगले चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति हूँ। मैंने अपनी पार्टी के सहयोगियों की राय सुनी है और मैं उसे स्वीकार करता हूँ। मैंने जो भी फैसला लिया, उसमें हमेशा उस देश को प्राथमिकता दी है जिससे मैं प्यार करता हूँ। इसीलिए मैं लेबर पार्टी के नेता के पद से इस्तीफा दे रहा हूँ।"

उन्होंने आगे कहा, "मैंने आज सुबह महामहिम राजा से बात करके उन्हें अपने फैसले के बारे में बताया। मैं लेबर नेशनल एग्जीक्यूटिव से कहूँगा कि वे सितंबर में होने वाले अगले संसदीय सत्र से पहले नए नेता को चुनने की प्रक्रिया शुरू करें। मैं अपने उत्तराधिकारी को पूरा समर्थन दूँगा, यह जानते हुए कि उन्हें एक मजबूत ब्रिटेन मिलेगा, जिससे लेबर पार्टी को दूसरा कार्यकाल हासिल करने में मदद मिलेगी। मैं अपने सभी सहयोगियों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूँ।"

स्टारमर ने आगे कहा, "मैं उन सभी दोस्तों और सहयोगियों को धन्यवाद देना चाहता हूँ जो पिछले 6 वर्षों में मेरे साथ खड़े रहे और जिन्होंने बहुत ज्यादा समर्पण, सेवा और समर्थन दिया। मैं हमारे देश की बेहतरीन सिविल सर्विस को भी धन्यवाद देना चाहता हूँ, वे लोग जो अपना जीवन जनसेवा में समर्पित करते हैं। जब मैं देश की सबसे बड़ी जिम्मेदारी से हट रहा हूँ, तो मैं उस चीज पर ज्यादा समय दूँगा जो सबसे ज्यादा मायने रखती है। अपनी पत्नी विक (विक्टोरिया) के लिए एक अच्छा पति बनना, जो अच्छे और बुरे समय में चट्टान की तरह मेरे साथ खड़ी रही हैं और अपने प्यारे बच्चों के लिए एक अच्छा पिता बनना, जो मेरा गर्व और खुशी हैं। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।"

जानकारी के लिए बता दें कि, कीर स्टारमर मई 2015 से होलबोर्न और सेंट पैनक्रास के सांसद रहे हैं। वह 2020 से 2024 तक विपक्ष के नेता थे और 2020 से लेबर पार्टी का नेतृत्व कर रहे थे। स्टारमर जुलाई 2024 से प्रधानमंत्री का पद संभाल रहे थे। फिलहाल, प्रधानमंत्री के तौर पर उनकी जगह लेने के लिए एंडी बर्नहम को सबसे आगे माना जा रहा है। वह जून 2001 से मई 2017 तक ली (Leigh) के सांसद रहे और जून 2026 से मेकरफील्ड के सांसद हैं। एंडी बर्नहम ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर भी रह चुके हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
Most Popular