लद्दाख में अब होंगे कुल सात जिले, LG वीके सक्सेना द्वारा पांच नए जिलों के गठन का ऐलान

इस निर्णय पर स्थानीय नेताओं ने खुशी जताई है। लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल, लेह (LAHDC, Leh) के पूर्व चीफ एग्जीक्यूटिव काउंसिलर (CEC) ताशी ग्यालसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और LG सक्सेना को अपना आभार व्यक्त किया है।

लद्दाख में अब होंगे कुल सात जिले, LG वीके सक्सेना द्वारा पांच नए जिलों के गठन का ऐलान

विनय कुमार सक्सेना ने 13 मार्च को लद्दाख के चौथे LG के रूप में अपना कार्यभार संभाला था।

Share:

Highlights

  • लद्दाख के पांच नए जिले नुब्रा, शाम, चांगथांग, जांस्कर और द्रास है।
  • बताया जा रहा है की इस कदम से ग्रासरूट्स गवर्नेंस को मजबूती मिलेगी।
  • नए जिलों के गठन से विकास, रोजगार और आंत्रप्रेन्योरशिप के नए अवसर भी पैदा होंगे।

लद्दाख से एक बड़ी खबर सामने आई है। इस केंद्र शासित प्रदेश (UT) में अब सिर्फ लेह और कारगिल ही दो जिले नहीं होंगे। लद्दाख के उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना ने पांच नए जिलों के नोटिफिकेशन को मंजूरी दे दी है, जिससे जिलों की कुल संख्या दो से बढ़कर सात हो गई है। नए जिले नुब्रा, शाम, चांगथांग, जांस्कर और द्रास हैं।

उपराज्यपाल सक्सेना ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि, "लद्दाख के लिए एक ऐतिहासिक दिन। मैंने लद्दाख में पांच नए जिलों के गठन के नोटिफिकेशन को मंजूरी दे दी है, जिससे लद्दाख के लोगों की आकांक्षाएं​ और उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। पांच नए जिलों नुब्रा, शाम, चांगथांग, जांस्कर और द्रास के गठन के साथ, लद्दाख में अब मौजूदा दो जिलों के बजाय कुल सात जिले होंगे। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित और समृद्ध लद्दाख' के विजन के अनुरूप है।

उन्होंने आगे लिखा, "यह परिवर्तनकारी फैसला, जिसे अगस्त 2024 में गृह मंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में गृह मंत्रालय द्वारा पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है, ग्रासरूट्स गवर्नेंस को मजबूत करेगा, प्रशासन का डिसेंट्रलाइजेशन करेगा और लद्दाख के लोगों तक, विशेष रूप से दूर-दराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वालों तक, सार्वजनिक सेवाओं की तेज गति से पहुंच सुनिश्चित करेगा। नए जिलों का गठन, शासन को नागरिकों के और करीब लाने के अलावा, विकास, रोजगार और आंत्रप्रेन्योरशिप के नए अवसर भी पैदा करेगा। मैं यह सुनिश्चित करने के अपने संकल्प को दोहराता हूँ कि लद्दाख के प्रत्येक नागरिक को इस ऐतिहासिक फैसले का लाभ मिले, क्योंकि हम सब मिलकर एक उज्जवल, मजबूत और अधिक समृद्ध भविष्य की ओर अग्रसर हैं।"

इस निर्णय पर स्थानीय नेताओं ने खुशी जताई है। लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल, लेह (LAHDC, Leh) के पूर्व चीफ एग्जीक्यूटिव काउंसिलर (CEC) ताशी ग्यालसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और LG सक्सेना को अपना आभार व्यक्त किया। उन्होंने भाजपा-लद्दाख के उन सभी कार्यकर्ताओं के प्रति भी अपनी सच्ची सराहना व्यक्त की, जिन्होंने इस दिन को साकार करने के लिए अथक परिश्रम किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स