मुंबई के घाटकोपर में भूस्खलन, 6 की मौत और 4 घायल, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

मृतकों के शवों को आगे की कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घाटकोपर पुलिस जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी और घटना की विस्तृत जांच करेगी। प्रशासन बचाव कार्यों और समग्र स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है।

मुंबई के घाटकोपर में भूस्खलन, 6 की मौत और 4 घायल, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

तड़के 3 से 4 के बीच घाटकोपर के चिराग नगर में गौसिया चाल में भूस्खलन की घटना हुई।

Share:

Highlights

  • NDRF, BMC और अन्य बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
  • मेयर रितु तावड़े ने स्थिति का जायजा लेने के लिए भूस्खलन वाली जगह का दौरा किया।
  • हर मृतक के परिवार को 4 लाख और इलाज के लिए हर घायल को 50 हजार की सहायता देने की घोषणा की गई है।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक दुखद खबर सामने आई है। आज तड़के 3 से 4 बजे के बीच घाटकोपर के चिराग नगर में गौसिया चाल में भूस्खलन की घटना हुई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है और 4 लोग घायल हैं। कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका है। घटना की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), BMC और अन्य बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मेयर रितु तावड़े और अतिरिक्त नगर आयुक्त (पूर्वी उपनगर) डॉ. अविनाश ढाकने ने भी स्थिति का जायजा लेने के लिए घाटकोपर में भूस्खलन वाली जगह का दौरा किया। तावड़े ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

कुछ देर पहले, स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कम से कम दो लोगों की मौत की पुष्टि की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया था कि आज सुबह 3 बजे से 3.30 बजे के बीच घाटकोपर पुलिस स्टेशन इलाके में भूस्खलन हुआ। अब तक दो शव बरामद किए गए हैं और दो घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मुंबई पुलिस, NDRF और BMC फायर ब्रिगेड के जवान, कुछ आम नागरिकों के साथ मिलकर लगातार बचाव कार्य कर रहे हैं। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक कि आखिरी व्यक्ति को सुरक्षित बाहर नहीं निकाल लिया जाता। मृतकों के शवों को आगे की कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घाटकोपर पुलिस जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी और घटना की विस्तृत जांच करेगी।

X पर BMC की एक पोस्ट के अनुसार, मेयर रितु तावड़े ने इस घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को तत्काल 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता और प्रत्येक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए 50 हजार रूपए की चिकित्सा सहायता देने की घोषणा की। जानकारी के मुताबिक, प्रशासन बचाव कार्यों और समग्र स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है।

रिलेटेड टॉपिक्स