लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे भारत के अगले CDS, जनरल अनिल चौहान की लेंगे जगह

वो नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) के 67वें कोर्स और इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) के 77वें कोर्स के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम (UK) स्थित जॉइंट सर्विसेज कमांड स्टाफ कॉलेज और नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली में भी पढ़ाई की है।

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे भारत के अगले CDS, जनरल अनिल चौहान की लेंगे जगह

लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि भारतीय सेना के वाईस चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ भी रह चुके है।

Share:

Highlights

  • लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि फिलहाल NSCS में सैन्य सलाहकार के रूप में काम कर रहे है।
  • उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से भी नवाजा गया है।
  • लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि सेंट्रल कमांड के GOC-in-C की जिम्मेदारी भी संभाल चुके है।

भारत के रक्षा क्षेत्र से एक अहम खबर सामने आई है। सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि (रिटायर्ड) को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) को नया नियुक्त किया है। वो वर्तमान CDS जनरल अनिल चौहान की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 मई को पूरा हो रहा है। CDS नियुक्त होने के साथ ही, वो चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (COSC) के अध्यक्ष पद को भी संभालेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) में सैन्य सलाहकार के रूप में काम कर रहे हैं। इससे पहले वो 1 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2025 तक भारतीय सेना के वाईस चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ (VCOAS) भी रह चुके हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि 1 मार्च 2023 से 30 जून 2024 तक सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (GOC-in-C) की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM), अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM), सेना मेडल (SM) और विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) जैसे पदकों से भी नवाजा गया है। लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि उत्तरी कमांड के चीफ ऑफ स्टाफ (COS) और II कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वो नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) के 67वें कोर्स और इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) के 77वें कोर्स के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम (UK) स्थित जॉइंट सर्विसेज कमांड स्टाफ कॉलेज और नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली में भी पढ़ाई की है।

बाद में उन्होंने किंग्स कॉलेज लंदन में पढ़ाई की और यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA) की डिग्री तथा यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास से डिफेंस स्टडीज में मास्टर ऑफ फिलॉसफी (MPhil) की डिग्री हासिल की। लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि असम में गढ़वाल राइफल्स की 16वीं बटालियन की कमान भी संभाल चुके हैं। इस बटालियन को 'ऑपरेशन राइनो' के तहत काउंटर-इंसर्जेंसी रोल में तैनात किया गया था। जम्मू और कश्मीर में, उन्होंने राष्ट्रीय राइफल्स (RR) के एक सेक्टर के डिप्टी-कमांडर के रूप में कार्य किया है।​ उम्मीद है कि राष्ट्र की सेवा में उनका ये कार्यकाल सफल होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स