कानपुर जिले में हुआ बड़ा हादसा, ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश में दोनों पायलटों की मौत

यह एक चार सीटों वाला विमान था, जिसे रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन साल पहले 2023 में कानपुर लाया गया था।

कानपुर जिले में हुआ बड़ा हादसा, ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश में दोनों पायलटों की मौत

प्लेन क्रैश की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।

Share:

Highlights

  • दोनों पायलटों की पहचान गुजरात के सचिन भाटिया और कर्नाटक के अभिषेक पुजारी के रूप में हुई है।
  • ये विमान सुबह 11.30 बजे उड़ान भरने के बाद करीब 11.50 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना

उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। कानपुर जिले में गंगा नदी के किनारे एक खेत में दो इंजन एवं चार सीटों वाला ट्रेनिंग विमान क्रैश हो गया, जिसमें पायलट और को-पायलट दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना गंगा बैराज इलाके में हुई।

कानपुर नगर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के मुताबिक, "इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई। इस विमान में इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया (गुजरात) और ट्रेनी अभिषेक पुजारी (कर्नाटक) सवार थे। यहां पर गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर है। वहां से 11.30 बजे उड़ान भरने के बाद करीब 11.50 बजे ये घटना घटी। ये वापस जा रहे थे। ये विमान 4 सीटर था। इंस्ट्रक्टर के पास करीब 3000 घंटे का अनुभव था। DGCA को जानकारी दे दी गई है उनकी टीम यहां गहराई से जांच करेगी।"

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्रैश की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विमान का मलबा खेत में बिखरा पड़ा था।​ दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होने पर, आपातकालीन सेवाओं और अधिकारियों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुँचकर राहत और बचाव अभियान शुरू किया। रिपोर्ट्स की मानें तो, इस विमान को तीन साल पहले, 2023 में कानपुर लाया गया था। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में जान गंवाने वाले पायलटों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और परिवारों को इस भारी नुकसान को सहने की शक्ति मिलने की भी प्रार्थना की। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अधिकारी विमान हादसे, हवा में हुए धमाके या तकनीकी खराबी की संभावना पर विचार कर रहे हैं। घटना की असली वजह को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

रिलेटेड टॉपिक्स