मारूति सुजुकी ने लॉन्च की Wagon-R फ्लेक्स फ्यूल कार, 100% इथेनॉल पर भी चलने में सक्षम

कार लॉन्च के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "दिल्ली के लोगों को मुझे वायु प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों के बारे में बताने की जरूरत नहीं है। हममें से कई लोग डॉक्टरों और दवाओं पर काफी पैसा खर्च करते हैं और इसका एक मुख्य कारण वायु प्रदूषण है। मैं आपके सामने पूरी जिम्मेदारी और विनम्रता के साथ खड़ा हूँ, क्योंकि लगभग 40% वायु प्रदूषण के लिए परिवहन क्षेत्र जिम्मेदार है। यह मेरे लिए भी बहुत चिंता का विषय है। हमारा लक्ष्य वायु प्रदूषण को कम करना है।"

मारूति सुजुकी ने लॉन्च की Wagon-R फ्लेक्स फ्यूल कार, 100% इथेनॉल पर भी चलने में सक्षम

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरदीप सिंह पुरी ने फ्लेक्स फ्यूल वाहनों को किया लॉन्च।

Share:

Highlights

  • ये नया मॉडल E20 से लेकर E100 तक के इथेनॉल-पेट्रोल मिश्रण पर चल सकता है।
  • हीरो मोटोकॉर्प​ ने भी Splendor+ और HF Deluxe फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स को लॉन्च कर दिया है।
  • इन 12 वर्षों में भारत में इथेनॉल ब्लेंडिंग 20% तक पहुंच चुकी है, जो 2014 में मात्र 1.5% थी।

भारतीय ऑटोमोबाइल जगत से बड़ी खबर सामने आई है। संभवतः भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी ने आज Wagon-R फ्लेक्स फ्यूल कार लॉन्च कर दी है। ये पहली मास मार्केट पैसेंजर कार है, जिसे 100 प्रतिशत इथेनॉल पर चलने के लिए डिजाइन किया गया है। ये नया मॉडल E20 से लेकर E100 तक के इथेनॉल-पेट्रोल मिश्रण पर चलने में सक्षम है। जानकारी के लिए बता दें कि E20 फ्यूल में 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल होता है, वहीं E100 में 93-100% इथेनॉल होता है। दिल्ली में आयोजित इस लॉन्चिंग इवेंट में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय पेट्रोल एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल हुए।

इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "दिल्ली के लोगों को मुझे वायु प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों के बारे में बताने की जरूरत नहीं है। हममें से कई लोग डॉक्टरों और दवाओं पर काफी पैसा खर्च करते हैं और इसका एक मुख्य कारण वायु प्रदूषण है। मैं आपके सामने पूरी जिम्मेदारी और विनम्रता के साथ खड़ा हूँ, क्योंकि लगभग 40% वायु प्रदूषण के लिए परिवहन क्षेत्र जिम्मेदार है। यह मेरे लिए भी बहुत चिंता का विषय है। हमारा लक्ष्य वायु प्रदूषण को कम करना है। मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और हरदीप सिंह पुरी द्वारा की गई विशेष पहलों के साथ-साथ मारूति सुजुकी जैसे संगठनों के सहयोग से, हम उस महत्वपूर्ण पड़ाव तक पहुँच पाए हैं जिसे हम आज देख रहे हैं।"​

इससे पूर्व दिल्ली में ही भारत की फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स का भी अनावरण हो चुका है। प्रतिष्ठित कंपनी हीरो मोटोकॉर्प​ ने Splendor+ और HF Deluxe फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स को भी लॉन्च कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री पुरी ने बताया, "कल हमने हीरो मोटोकॉर्प की Splendor+ और HF Deluxe Flex Fuel मोटरसाइकिलों को लॉन्च किया और आज Wagon-R Flex भी इस बेमिसाल सफर में शामिल हो गई। ये लॉन्च भारत के 'आत्मनिर्भर इथेनॉल ब्लेंडिंग' के लक्ष्य को गति देंगे, जो 2014 में महज 1.5% था, 20% का मील का पत्थर छू चुका है और अब इससे भी आगे देखने लगा है। इससे न केवल हमारा ऊर्जा आयात बिल कम होता है, बल्कि हमारे किसानों को भी आय का एक अतिरिक्त और टिकाऊ जरिया मिलता है, जिससे वे देश के अन्नदाता से ऊर्जादाता भी बन जाते हैं।

उन्होंने आगे लिखा, "अगर भारत में दो-पहिया और चार-पहिया वाहनों की बिक्री का सिर्फ 50% हिस्सा भी Flex fuel पर शिफ्ट हो जाए, तो 311.8 करोड़ लीटर अतिरिक्त इथेनॉल की माँग, किसानों के लिए 12,403 करोड़ रूपए की अतिरिक्त आय, विदेशी मुद्रा में 1,672.3 करोड़ रूपए की बचत और 66.4 लाख मीट्रिक टन कम CO₂ उत्सर्जन होगा। देश के भीतर ही विकसित हो रही तकनीकों और ईंधनों के साथ, यह 'भारत के वाहन, भारत का ईंधन!' के लक्ष्य को और भी मजबूती देता है।"

रिलेटेड टॉपिक्स