कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 बांग्लादेशी नागरिकों की हुई मौत, इलाज के लिए आए थे भारत

मीडिया से बात करते हुए, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता नवीन मिश्रा ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान न्यू मार्केट, पार्क स्ट्रीट और तालतला इलाकों में कई गेस्ट हाउस बनाए गए थे, जिनमें आग से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। पश्चिम बंगाल सरकार मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है। इन इलाकों में निजी घरों से चल रहे कई गेस्ट हाउस के पास फायर क्लीयरेंस और अन्य जरूरी मंजूरियां नहीं हैं। इस घटना को लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 बांग्लादेशी नागरिकों की हुई मौत, इलाज के लिए आए थे भारत

इस होटल की पहचान शिखा इन के रूप में हुई है।

Share:

Highlights

  • इस हादसे में 6 लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई है।
  • बचाव अभियान के बाद होटल से लगभग 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
  • प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण एयर-कंडीशनर में विस्फोट हो सकता है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक दुःखद खबर सामने आई है। यहां न्यू मार्केट इलाके में मिर्जा गालिब स्ट्रीट के पास एक होटल में भीषण आग लग गई, जिसमें 9 लोगों की जान चली गई। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, ये सभी 9 मृतक बांग्लादेशी नागरिक थे। बताया जा रहा है कि यह हादसा रात 2 बजे हुआ, जब अधिकतर मेहमान सो रहे थे। होटल की पहचान 'शिखा इन' के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही, फायर ब्रिगेड और बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया और बचाव अभियान शुरू किया। जान गंवाने वाले नागरिक यहां इलाज के लिए आए थे।

6 लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई है।​ घटना के बारे में जानकारी देते हुए कोलकाता पुलिस ने बताया कि 19 अगस्त को सुबह करीब 2.00 बजे, न्यू मार्केट पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि न्यू मार्केट पुलिस स्टेशन के इलाके में 15, मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर स्थित 'शिखा इन' नाम के होटल में आग लगने की गंभीर घटना हुई है। काफी देर तक चले मुश्किल बचाव अभियान के बाद, फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मियों ने होटल से लगभग 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। 

बचाव अभियान के दौरान, 2 महिलाओं और 1 बच्चे समेत 9 लोग बेहोश हालत में मिले और उन्हें तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें 'ब्रॉट डेड' (अस्पताल लाने से पहले ही मृत) घोषित कर दिया। बचाव और आग बुझाने का काम काफी देर तक चला और सुबह करीब 4.30 बजे पूरा हुआ। फिलहाल, इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण एयर-कंडीशनर में विस्फोट हो सकता है, लेकिन सटीक कारण की पुष्टि होना अभी बाकी है।

प्रदेश सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल भी मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया।​ मीडिया से बात करते हुए, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता नवीन मिश्रा ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान न्यू मार्केट, पार्क स्ट्रीट और तालतला इलाकों में कई गेस्ट हाउस बनाए गए थे, जिनमें आग से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। पश्चिम बंगाल सरकार मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है। इन इलाकों में निजी घरों से चल रहे कई गेस्ट हाउस के पास फायर क्लीयरेंस और अन्य जरूरी मंजूरियां नहीं हैं। इस घटना को लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
Most Popular