
भुवनेश्वर : बीते दिन यानि गुरूवार को ओडिशा पुलिस को होश उड़ा देने वाला मामले मिला है, ओडिशा के क्योंझर के एक गांव में नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ गैंग रेप एवं कत्ल के इल्जाम में 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, इतना ही नही पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि चारों अपराधियों में से एक पीड़िता का परिचित निकला। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पुलिस में इस बारें में जानकारी दी है कि अपराधियों के विरुद्ध भारतीय न्याय सहिंता (BNS) की धारा 70 (गैंग रेप), 103 (1) कत्ल एवं 49 (उकसाने) के साथ ही पॉस्को अधिनियम एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के जुड़े प्रावधानों के अंतर्गत केस भी दर्ज कर लिया गया है।
इतना ही नहीं ये वारदात 16 जून 2025 को पंदपाड़ा पुलिस थाने की सीमा के अंदर एक गांव में ही हुई थी, इस बारें में पुलिस ने आगे जानकारी दी है कि वारदात के अगले दिन ग्रामीणों ने 17 साल की लड़की का मर्त शरीर से लटका हुआ मिला। खबरों का कहना है कि लड़की शौच के लिए घर से निकली इसके कुछ समय के पश्चात वो घर वापस नहीं आई, इसके बाद जब परिवार वालों ने उसकी खोज की पर कुछ पता नहीं लगा फिर जब वह मिली तो उन्होंने इल्जाम लगाया कि लड़की के साथ गैंग रेप किया गया, एवं उसका कत्ल कर दिया गया।
रिपोर्ट्स में सामने आया है कि अधिकारियों ने जानकारी दी है कि जिस जगह पर उसका शव लटका हुआ मिला, इतना ही नहीं उस जगह से कपड़े एवं अन्य सामान भी पाया गया है। इसमें लड़की के पिता ने अपनी FIR में इल्जाम लगाया कि उसकी बेटी के साथ गैंग रेप किया गया है, उसका कत्ल किया गया एवं बाद में उसे सुसाइड का रूप देने के लिए फांसी पर लटकाया गया है। खबरों की माने तो पुलिस ने गुरूवार को संदेह पर दो लोगों को गिरफ्त में लिया, लेकिन इसके पश्चात में शुरूआती जाँच के अनुसार 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पंडापाड़ा थाने के IIC लक्ष्मीकांत प्रधान ने इस बारें में बोला है कि "हम घटना की सभी कोणों से जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम से पता चलेगा कि यह सामूहिक बलात्कार का मामला था या नहीं।"