रोजगार मेले में 51,000 से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, प्रधानमंत्री मोदी ने बांटे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, "मैं अभी दो दिन पहले ही 5 देशों की यात्रा से लौटा हूँ। कहने को तो यह सिर्फ 5 देशों की यात्रा थी, लेकिन इस दौरान मैंने दर्जनों देशों की बड़ी कंपनियों के लीडर्स से बात की, उनके साथ विस्तार से चर्चा की और उनसे मुलाकात की। मुझे हर जगह एक बात समान रूप से महसूस हुई। दुनिया भारत के युवाओं और भारत की टेक्नोलॉजिकल प्रोग्रेस को लेकर बहुत उत्साहित है।"

रोजगार मेले में 51,000  से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, प्रधानमंत्री मोदी ने बांटे नियुक्ति पत्र

वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने अपना संबोधन भी दिया।

Share:

Highlights

  • इस कार्यक्रम का आयोजन देश के किसी एक कोने में नहीं, बल्कि देशभर में 47 स्थानों पर आयोजित किया गया।
  • आज जिन युवाओं को नौकरी के पत्र मिले, वो रेल मंत्रालय और गृह मंत्रालय जैसे मंत्रालयों में अपनी सेवाएं देंगे।
  • रोजगार मेला आरंभ किए जाने के बाद से, अब तक आयोजित 18 मेलों के माध्यम से 12 लाख नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं।

भारत के युवाओं के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। 19वें रोजगार मेले के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 मई को विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए। प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए और युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया। केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

खास बात ये रही कि इस कार्यक्रम का आयोजन देश के किसी एक कोने में नहीं, बल्कि देशभर में 47 स्थानों पर आयोजित किया गया। आज जिन युवाओं को नौकरी के पत्र मिले, वो भारत सरकार के अलग-अलग विभागों और मंत्रालयों में अपनी सेवाएं देंगे। इनमें रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग जैसे बड़े एवं अहम मंत्रालय-विभाग शामिल है। रोजगार मेला आरंभ किए जाने के बाद से देश भर में अब तक आयोजित 18 मेलों के माध्यम से लगभग 12 लाख नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के रोजगार मेला प्रयोग से प्रेरित होकर, कई राज्य सरकारों ने भी प्रांतीय-स्तर की नियुक्तियों के लिए रोजगार मेले का आयोजन करना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, असम, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड, ओडिशा, हरियाणा, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा आदि राज्यों में आयोजित रोजगार मेलों के जरिए अब तक 5.5-6 लाख से ज्यादा नौकरियाँ दी जा चुकी हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, इससे पूरे देश के युवाओं में भी एक नई उमंग और उत्साह जागा है।"

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "51,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र मिले हैं। आज आप सभी देश की विकास यात्रा में अहम भागीदार, जिम्मेदार भागीदार बन रहे हैं। आप सभी रेलवे, बैंकिंग, रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और कई अन्य क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां संभालने जा रहे हैं। आने वाले वर्षों में एक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में आप सभी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं अभी दो दिन पहले ही 5 देशों की यात्रा से लौटा हूँ। कहने को तो यह सिर्फ 5 देशों की यात्रा थी, लेकिन इस दौरान मैंने दर्जनों देशों की बड़ी कंपनियों के लीडर्स से बात की, उनके साथ विस्तार से चर्चा की और उनसे मुलाकात की। मुझे हर जगह एक बात समान रूप से महसूस हुई। दुनिया भारत के युवाओं और भारत की टेक्नोलॉजिकल प्रोग्रेस को लेकर बहुत उत्साहित है। आज, दुनिया भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहती है। भारत भी दुनिया भर के अलग-अलग देशों के साथ पार्टनरशिप कर रहा है मैं यह भी चाहता हूँ कि मेरे देश के युवाओं को ग्लोबल एक्सपोजर मिले।"

रिलेटेड टॉपिक्स