MPBSE ने जारी किए बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम, 10वीं में प्रतिभा और 12वीं में खुशी-चांदनी ने किया टॉप

10वीं में दूसरे स्थान पर बालाघाट की अक्षरा घोडेश्वर और सीधी के अमय गुप्ता रहे हैं। दोनों को 500 में से 498 अंक प्राप्त हुए हैं।

MPBSE ने जारी किए बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम, 10वीं में प्रतिभा और 12वीं में खुशी-चांदनी ने किया टॉप

12वीं की परीक्षाओं में 72.39% छात्र और 79.41% छात्राएं उत्तीर्ण हुए है।

Share:

Highlights

  • 12वीं की बायोलॉजी स्ट्रीम में इंदौर की तन्वी कुमावत 500 में से 492 अंक प्राप्त कर प्रथम आई है।
  • 12वीं के साइंस-मैथ्स स्ट्रीम के टॉपर्स में सीहोर जिले के श्लोक प्रजापति ने 500 में से 493 अंक हासिल किए है।
  • 10वीं के परिणामों की बात करें, तो 73.42% छात्र और 12वीं में 76.02% छात्र परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए है।

मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आज सुबह 11 बजे 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट घोषित किए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने आवास समत्व भवन से परिणामों की घोषणा की। इस साल 16 लाख से अधिक छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दी थीं, जिनमें 9 लाख से अधिक छात्रों ने 10वीं बोर्ड और करीब 7 लाख छात्रों ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी। 2026 में 10वीं बोर्ड की एक्जाम 13 फरवरी से 6 मार्च, वहीं 12वीं बोर्ड की एक्जाम 7 फरवरी से 7 मार्च तक आयोजित की गई थी। 10वीं के परिणामों की बात करें, तो 73.42% छात्र परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए हैं, वहीं 12वीं में 76.02% छात्र पास हुए हैं।

12वीं की परीक्षा परिणामों में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी हैं। जहां इन परीक्षाओं में 72.39% छात्र पास हुए, वहीं 79.41% छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। 12वीं में भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया, दोनों ने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए हैं। जानकारी के मुताबिक, खुशी और चांदनी दोनों ही कॉमर्स स्ट्रीम की छात्राएं हैं। वहीं 10वीं में पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने मेरिट लिस्ट में टॉप पोजीशन हासिल की है। प्रतिभा ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर बालाघाट की अक्षरा घोडेश्वर और सीधी के अमय गुप्ता रहे हैं। दोनों को 500 में से 498 अंक प्राप्त हुए हैं। 12वीं की बायोलॉजी स्ट्रीम में इंदौर की तन्वी कुमावत ने प्रथम स्थान हासिल किया है। तन्वी ने 500 में से 492 अंक हासिल किए हैं।

बात करें 12वीं के साइंस-मैथ्स स्ट्रीम के टॉपर्स की तो, इनमें सीहोर जिले के श्लोक प्रजापति ने बाजी मारी है। उन्होंने 500 में से 493 मार्क्स हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर ग्वालियर की गौरी शर्मा, नागोद की डॉली पुरवार और ब्यावरा के अर्जुन गुर्जर रहे हैं। उन्हें 500 में से 491 मार्क्स प्राप्त हुए हैं। वहीं तीसरे स्थान पर पोहरी के कान्हा शर्मा और सतना जिले के मनेंद्र केवट रहे हैं। दोनों ने 500 में से 490 मार्क्स हासिल किए हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स