भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। इस नई टीम में सात युवा नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तीन अन्य को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने वाले नेताओं में जम्मू-कश्मीर की किश्तवाड़ सीट से विधायक शगुन परिहार, पश्चिम बंगाल की भातार सीट से विधायक सौमेन करफा, उत्तर प्रदेश से निखिल मणि तिवारी, नागालैंड से अरविंद दमानी, तेलंगाना से मालोथ कोमली नाइक, बिहार से राज राजेंद्र सिंह और छत्तीसगढ़ से भूपेंद्र नाग शामिल हैं।
राष्ट्रीय महामंत्रियों में ओडिशा में अर्पिता अपराजिता बडजेना, उत्तर प्रदेश से हर्ष वर्धन सिंह, आंध्र प्रदेश से मित्त वामशी कृष्णा शामिल हैं। राष्ट्रीय मंत्रियों में असम से बिस्वजीत खौंड, मध्य प्रदेश से आशीष झाला, महाराष्ट्र से सयाली रघुनाथ कुलकर्णी, राजस्थान से हिमांशु शर्मा, पंजाब से सरदार अमनजोत बरार, झारखंड से अमन यादव और बिहार से राहुल झा शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के विनीत वत्स त्यागी को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं राजस्थान के देवव्रत सिंह राजावत को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
गुजरात के ध्रुव पंडित को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और दिल्ली के मोहित सोनी को राष्ट्रीय कार्यालय सह-प्रभारी बनाया गया है। तेलंगाना की अखिला बंदम को नीति एवं शोध प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि गुजरात के रंगम त्रिवेदी, तेलंगाना के कमल मदीशेट्टी और हरियाणा की डॉ. रमा बल्हारा नीति एवं शोध सह-प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। मीडिया विभाग की कमान बिहार के हिमांशु यादव को बतौर मीडिया प्रभारी सौंपी गई है, जिनकी टीम में दिल्ली की शिवानी सिंह, हिमाचल प्रदेश के अतुल ठाकुर और दिल्ली के विशु बसोया को मीडिया सह-प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मोर्चा संभालने के लिए दिल्ली की अपूर्वा सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी और बिहार के मानवेंद्र चौहान को सोशल मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा भी की गई है। इन सदस्यों में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह से टी. हरीश कुमार, अरुणाचल प्रदेश से ताना ओपू, बिहार की अलीनगर सीट से विधायक मैथिली ठाकुर और विनीत कुशवाहा, छत्तीसगढ़ से अनमोल झा, दिल्ली से मोहित नागर, दादरा और नागर हवेली एवं दमन और दीव से सिद्धार्थ शुक्ला शामिल हैं।
साथ ही, गुजरात से पार्थ केशवभाई माधानी और राकेश चौधरी, हरियाणा से पर्व शर्मा, हिमाचल प्रदेश से प्रज्वल बस्टा, जम्मू-कश्मीर से जुबैर अहमद गनी, कर्नाटक से रश्मि सामंत, केरलम से ऋषभ मोहन नायर और दिनिल दिनेश, लद्दाख से ताशी शेरिंग जोतक, मध्य प्रदेश से भक्ति शर्मा और गजेंद्र सिंह तोमर, महाराष्ट्र से वीरेंद्र पृथ्वीराज पाटिल और गुरदित सिंह वोहरा, मणिपुर से देश राज युमनम, मेघालय से अक्की ए. संगमा, पुडुचेरी से सेंथिलकुमार, पंजाब से प्रिया शर्मा, राजस्थान से भवानी शंकर कुमावत और सुनील बिश्नोई, तेलंगाना से सिंधुरेड्डी कासिरेड्डी, त्रिपुरा से शिशिर भौमिक, पश्चिम बंगाल से अंकिता विश्वास और उत्तर प्रदेश से शक्ति सिंह, सतेंद्र अवाना, राहुल तिवारी, शैलेंद्र मौर्य एवं निर्मल तंवर भाटी को कार्यकारिणी में विशेष स्थान दिया गया है।