राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की हुई घोषणा, तेजस्विन शंकर और दिव्या देशमुख को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए भी पांच कोच चुने गए हैं। एथलेटिक्स कोच परवीर सिंह, बॉक्सिंग कोच छोटे लाल यादव और शूटिंग कोच नेहा नंदकुमार चव्हाण को रेगुलर कैटेगरी में यह सम्मान मिलेगा, जबकि बॉक्सिंग कोच धर्मेंद्र सिंह यादव और रेसलिंग कोच वीरेंद्र कुमार को लाइफटाइम कैटेगरी में सम्मानित किया जाएगा। पुणे के आर्मी पैरालंपिक नोड को खेलों को बढ़ावा देने और विकसित करने में उनके योगदान के लिए 'राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार' से नवाजा जाएगा।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की हुई घोषणा, तेजस्विन शंकर और दिव्या देशमुख को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

अर्जुन पुरस्कार पाने वालों में तेजस्विन, दिव्या और एकता भ्यान शामिल है।

Share:

Highlights

  • भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है।
  • बैडमिंटन में गायत्री गोपीचंद को भी अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
  • दिग्गज फुटबॉलर आई. अरूमैनायगम को अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) मिलेगा।

आज केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान किया। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रति वर्ष खेलों में उत्कृष्टता की पहचान और पुरस्कृत करने के लिए दिए जाते हैं। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस (रिटायर्ड) अरूण कुमार मिश्रा की अगुवाई वाली चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर इन पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इस बार, 17 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस सूची में बॉक्सिंग, शतरंज, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, हॉकी और कबड्डी जैसे खेलों के खिलाड़ी शामिल हैं।

एथलेटिक्स में मुहम्मद अजमल वी और प्रियंका गोस्वामी होंगे इस पुरस्कार से सम्मानित

भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख और विदित गुजराती को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। वहीं, एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर, मुहम्मद अजमल वी और प्रियंका गोस्वामी को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। तेजस्विन ने हाल ही में यूनाइटेड किंगडम (UK) के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) में पुरुषों के डेकाथलॉन में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। बैडमिंटन में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को भी अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। गायत्री से पहले, उनके पिता पी. गोपीचंद को भी अर्जुन अवॉर्ड मिल चुका है। गायत्री के पी. गोपीचंद और उनकी माँ पी.वी.वी. लक्ष्मी, दोनों ने बैडमिंटन में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और मेडल जीते हैं।

परवीर सिंह, छोटे लाल यादव और नेहा नंदकुमार चव्हाण को मिलेगा द्रोणाचार्य पुरस्कार

हॉकी में लालरेम्सियामी और राजकुमार पाल को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है। वहीं कबड्डी में सुरजीत और पूजा को इस सम्मान से नवाजा जाएगा। इनके अलावा, अखिल श्योराण (शूटिंग), अरविंद सिंह (रोइंग), एकता भ्यान (पैरा-एथलेटिक्स) और रूद्रांश खंडेलवाल (पैरा-शूटिंग) भी इस सूची का हिस्सा हैं। द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए भी पांच कोच चुने गए हैं। एथलेटिक्स कोच परवीर सिंह, बॉक्सिंग कोच छोटे लाल यादव और शूटिंग कोच नेहा नंदकुमार चव्हाण को रेगुलर कैटेगरी में यह सम्मान मिलेगा, जबकि बॉक्सिंग कोच धर्मेंद्र सिंह यादव और रेसलिंग कोच वीरेंद्र कुमार को लाइफटाइम कैटेगरी में सम्मानित किया जाएगा।

दिग्गज फुटबॉलर आई. अरूमैनायगम को अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) मिलेगा, वहीं पुणे के आर्मी पैरालंपिक नोड को खेलों को बढ़ावा देने और विकसित करने में उनके योगदान के लिए 'राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार' से नवाजा जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स