NEET-UG री-एग्जाम के नतीजे जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार हुए सफल, हरियाणा और पंजाब के छात्रों ने बाजी मारी

NEET (UG) परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी। इनमें हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू और इंग्लिश शामिल हैं। सभी क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों में से 58% से ज्यादा महिलाएं हैं। पुरूषों की तुलना में महिलाओं के क्वालिफाई करने की दर भी ज्यादा रही। परीक्षा में शामिल होने वाली 56.8% महिलाएं क्वालिफाई हुईं, जबकि पुरूषों के मामले में यह आँकड़ा 55.1% था।

NEET-UG री-एग्जाम के नतीजे जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार हुए सफल, हरियाणा और पंजाब के छात्रों ने बाजी मारी

इस परीक्षा के लिए भारत के 551 और विदेश के 14 शहरों में 5,440 सेंटर बनाए गए थे।

Share:

Highlights

  • हरियाणा के पांशुल बंसल और पंजाब के आर्यन गुप्ता ने संयुक्त रूप से 720 में से 715 का सर्वोच्च स्कोर हासिल किया है।
  • स्टेट टॉपर्स में लद्दाख के जिग्मेट यांगचन लामो, अंडमान-निकोबार के ध्रुव त्रिपाठी और लक्षद्वीप की फहमीदा अनीस शामिल है।
  • लगभग 20 लाख छात्र NEET-UG की री-एग्जाम में शामिल हुए थे।

मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट (NEET-UG) की री-एग्जाम के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में लगभग 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 5,440 सेंटर बनाए गए थे। NTA के अनुसार, 11.21 लाख उम्मीदवार मेडिकल, डेंटल, आयुष और संबंधित प्रोग्राम में एडमिशन के लिए क्वालिफाई कर गए हैं। NEET (UG) परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी। इनमें हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू और इंग्लिश शामिल हैं।

हरियाणा के पांशुल बंसल और पंजाब के आर्यन गुप्ता ने संयुक्त रूप से 720 में से 715 का सर्वोच्च स्कोर हासिल किया है। 19 उम्मीदवारों ने 720 में से 700 से अधिक अंक प्राप्त किए। कुल 1,492 उम्मीदवारों ने 650 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 10,160 उम्मीदवारों ने 600 या उससे अधिक अंक हासिल किए। इसके अलावा, 90,780 उम्मीदवारों ने 500 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए। सभी क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों में से 58% से ज्यादा महिलाएं हैं। पुरूषों की तुलना में महिलाओं के क्वालिफाई करने की दर भी ज्यादा रही। परीक्षा में शामिल होने वाली 56.8% महिलाएं क्वालिफाई हुईं, जबकि पुरूषों के मामले में यह आँकड़ा 55.1% था।

स्टेट टॉपर्स में जिग्मेट यांगचन लामो (लद्दाख, 530 अंक), ध्रुव त्रिपाठी (अंडमान और निकोबार आइलैंड, 606 अंक) और फहमीदा अनीस (लक्षद्वीप, 573 अंक) शामिल हैं और इनमें सभी पूर्वोत्तर राज्य भी शामिल हैं। सर्वोच्च स्कोर हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मैंने 720 में से 715 अंक हासिल किए हैं। मैंने बहुत मेहनत की। मैंने दिन में 16-17 घंटे पढाई की। अपनी मेहनत का परिणाम पाकर मैं खुश हूँ। मेरे माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं और मेरा बड़ा भाई AIR 54 लाकर MBBS कर रहा है। मैं हमेशा अपने शिक्षकों की बातों को मानता था। मैं AIIMS दिल्ली जॉइन करूँगा और उम्मीद है कि मैं ऑन्कोलॉजिस्ट बनूँगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
Most Popular