प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया इंस्टाग्राम वीडियो वायरल, स्वतंत्रता दिवस के लिए हर घर तिरंगा अभियान का ऐलान

भारत सरकार पूरे देश में 'हर घर तिरंगा' अभियान चला रही है। इसका मकसद नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि देशभक्ति की भावना को बढ़ावा मिले और देश की पहचान का सम्मान हो। नागरिक राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित करके और अपनी भागीदारी को ऑनलाइन साझा करके हर घर तिरंगा 2026 अभियान में डिजिटल रूप से भाग ले सकते हैं। इस अभियान में प्रतिभागी तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें भी अपलोड कर सकते हैं और डिजिटल सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया इंस्टाग्राम वीडियो वायरल, स्वतंत्रता दिवस के लिए हर घर तिरंगा अभियान का ऐलान

समाचार लिखे जाने तक इस वीडियो को 6.5 मिलियन व्यूज मिल चुके है।

Share:

Highlights

  • इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की आइए 15 अगस्त को आन-बान-शान से मनाएं।
  • भारत सरकार ने घोषणा की है की हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त तक मनाया जाएगा।
  • मंगल मिलन के दौरान भी NDA नेताओं ने तिरंगा लहराया और वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारे लगाए।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हो गए हैं और उनके नए वीडियो समय-समय पर आते रहते हैं। हाल ही में, नेशनल हैंडलूम डे के मौके पर उन्होंने एक वीडियो रिलीज किया गया था। इसके साथ ही, भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडल विजेताओं और इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली के दीक्षांत समारोह की कई रील्स भी शेयर की गई हैं, जिन्हें लाखों की संख्या में लोगों ने देखा है। इसी ट्रेंड को जारी रखते हुए, उन्होंने आज एक और वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने स्वतंत्रता दिवस से पहले देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की अपील की।

इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, "आइए, 15 अगस्त को आन-बान-शान से मनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दें, विकसित भारत का संकल्प लें, हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, हर मन तिरंगा। आइए, हर घर पर तिरंगा लहराइए।" इस वीडियो को समाचार लिखे जाने तक, 6.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। भारत सरकार ने घोषणा की है कि 'हर घर तिरंगा 2026' अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त तक मनाया जाएगा। इससे पहले आज, भाजपा के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की साप्ताहिक बैठक 'मंगल मिलन' के दौरान भी नेताओं ने तिरंगा लहराया और 'वंदे मातरम' व 'भारत माता की जय' जैसे नारे लगाए।

भारत सरकार पूरे देश में 'हर घर तिरंगा' अभियान चला रही है। इसका मकसद नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि देशभक्ति की भावना को बढ़ावा मिले और देश की पहचान का सम्मान हो। नागरिक राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित करके और अपनी भागीदारी को ऑनलाइन साझा करके हर घर तिरंगा 2026 अभियान में डिजिटल रूप से भाग ले सकते हैं। इस अभियान में प्रतिभागी तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें भी अपलोड कर सकते हैं और डिजिटल सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स