10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री भी होंगे शामिल

बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में होगा, जिसमें नीतीश कुमार और संभावित 20 मंत्री पद की शपथ लेंगे। डिप्टी सीएम पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं, जबकि जेडीयू, बीजेपी और सहयोगी दलों से नए व पुराने चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है।

10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री भी होंगे शामिल

20 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे नीतिश कुमार

Share:

Highlights

  • बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को गांधी मैदान में होगा।
  • डिप्टी सीएम के पद पर सम्राट चौधरी समेत दिलीप जायसवाल के नाम पर चर्चा।
  • जेडीयू व बीजेपी कोटे से नए और पुराने चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है।

पटना : बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, बुधवार 20 नवंबर 2025 को सुबह 11:30 बजे पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार शपथ लेंगे और उनके साथ लगभग 20 मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे

डिप्टी सीएम पद को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। भाजपा की ओर से सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय और विजय कुमार सिन्हा इस पद की प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। विजय सिन्हा का नाम विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) पद के लिए भी मजबूत माना जा रहा है। भाजपा खेमे में नितिन नवीन, श्रेयसी सिंह और रमा निषाद को मंत्री पद मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं एक या दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की भी चर्चा है, जिसमें किसी महिला को यह पद देने पर भी विचार किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि भाजपा की रेणु देवी पूर्व में उपमुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

जेडीयू कोटे में कई पुराने चेहरों की वापसी की संभावना है। सूत्र बताते हैं कि बिजेंद्र यादव, विजय कुमार चौधरी, जमा खान, श्रवण कुमार, लेसी सिंह, रत्नेश सदा और मदन सहनी जैसे वरिष्ठ नेताओं को दोबारा मंत्री बनाया जा सकता है। नए चेहरों की सूची में जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और कलाधर मंडल शामिल हैं।

अन्य सहयोगी दलों में आरएलएम से उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेह लता के मंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है। वहीं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष फिर से मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

भाजपा कोटे से पुराने मंत्रियों में सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, नितिन नवीन, नीतीश मिश्रा, रेणु देवी और जनक राम के नाम पर चर्चा है। नए चेहरों में श्रेयसी सिंह और रमा निषाद को शामिल किए जाने की संभावना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी डिप्टी सीएम पद की दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं। विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम, स्पीकर और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष—तीनों पदों की रेस में हैं। रामकृपाल यादव को भी स्पीकर या मंत्री पद मिल सकता है, जबकि प्रेम कुमार का नाम भी स्पीकर पद के लिए चर्चा में है।

रिलेटेड टॉपिक्स