10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, 26 मंत्रियों ने ली शपथ, प्रधानमंत्री मोदी हुए शामिल

नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया। समारोह में प्रधानमंत्री मोदी और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। नई NDA सरकार में सहयोगी दलों को संतुलित प्रतिनिधित्व देने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, 26 मंत्रियों ने ली शपथ, प्रधानमंत्री मोदी हुए शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे पीएम मोदी और NDA दल के मुख्यमंत्री

Share:

Highlights

  • नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • पटना के गांधी मैदान में हुए भव्य समारोह में पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।
  • कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें NDA के सभी सहयोगी दलों को संतुलित प्रतिनिधित्व मिला।

बिहार की राजनीति में ऐतिहासिक दिन दर्ज करते हुए जेडीयू सुप्रीमो नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना के गांधी मैदान में लगातार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह समारोह बेहद भव्य रहा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सहित एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया। इस दौरान सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी उपमुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गले का गमछा लेहरा कर जनता का अभिवादन किया। जिसे देख लोगों ने भी उनका अभिवादन स्वीकार करते हुए गमछा लहराय।

NDA में संतुलन का प्रयास :

नई सरकार में मंत्रियों की संख्या और पद वितरण को लेकर यह स्पष्ट किया गया है कि एनडीए के सभी सहयोगी दलों के बीच संतुलन साधा जाएगा। सूत्रों के अनुसार, गठबंधन ने प्रत्येक 6 विधायकों पर एक मंत्री पद देने की नीति अपनाने के संकेत दिए हैं, जिससे छोटे दलों को भी उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।

समारोह में उत्साह :

शपथ ग्रहण अवसर पर माहौल बेहद उत्साहपूर्ण रहा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा पूरे बिहार में आनंदोत्सव है। कार्यकर्ताओं में जोश है, NDA की ओर से नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन करता हूं।

कई वरिष्ठ नेताओं को मंत्री पद :

नई सरकार में कई प्रमुख चेहरों को शामिल किया गया है। लेशी सिंह, रामकृपाल यादव, मदन सहनी, नितिन नबीन, सुनील कुमार सुमन और सुनील कुमार को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। गांधी मैदान में आयोजित यह ऐतिहासिक समारोह न सिर्फ राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इससे बिहार में नई सरकार के गठन की औपचारिक शुरुआत भी हो गई। नई NDA सरकार से राज्य में विकास की नई दिशा और स्थिर प्रशासन की उम्मीद जताई जा रही है।

​बिहार का मंत्री मंडल : 

शपथ लेने वाले मंत्रियों में सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉक्टर दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, मो. जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रोशन, श्रेयसी सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश शामिल है।

रिलेटेड टॉपिक्स