दिल्ली को दहलाने की साजिश हुई नाकाम, सुरक्षा बलों ने ISI से जुड़े 9 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट्स की मानें तो, आरोपियों के निशाने पर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, पावर प्लांट्स एवं धार्मिक स्थान थे।​ पुलिस की इस मुस्तैदी से मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों पर मंडराता हुआ खतरा टल गया है। जानकारी के मुताबिक, सभी संदिग्ध आरोपियों पर सुरक्षा एजेंसियां नजर रखे हुए थीं।

दिल्ली को दहलाने की साजिश हुई नाकाम, सुरक्षा बलों ने ISI से जुड़े 9 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक सभी आरोपी पंजाब, महाराष्ट्र और नेपाल जैसे स्थानों से ताल्लुक रखते है।

Share:

Highlights

  • आरोपियों से पाकिस्तानी ग्रेनेड्स, एम्युनिशन और ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गई है।
  • ये सभी बॉर्डर पार बैठे हुए अपने हैंडलर्स से भी संपर्क में थे।
  • इन लोगों के निशाने पर मुंबई के रेलवे स्टेशन एवं दिल्ली की सरकारी इमारतें थी।

राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान के ISI समर्थित और मुंबई के अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। दिल्ली में महत्वपूर्ण ठिकानों और सुरक्षा कर्मियों पर हमले की योजना बनाने के आरोप में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से पाकिस्तान की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बने हथियार, विस्फोटक और ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। एक लाइव ग्रेनेड को भी सुरक्षाबलों द्वारा निष्क्रिय किया गया है। आरोपियों ने दिल्ली और मुंबई के कई स्थानों की रेकी की थी, जिनमें दादर रेलवे स्टेशन भी शामिल है।

रिपोर्ट्स की मानें तो, आरोपियों के निशाने पर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, पावर प्लांट्स एवं धार्मिक स्थान थे​ पुलिस की इस मुस्तैदी से मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों पर मंडराता हुआ खतरा टल गया है। जानकारी के मुताबिक, सभी संदिग्ध आरोपी काफी समय से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर थे। पकड़े गए आरोपी पंजाब, महाराष्ट्र जैसे अलग-अलग राज्यों से ताल्लुक रखते हैं। बताया जा रहा है कि इनमें नेपाली नागरिक भी शामिल हैं। सभी आरोपी बॉर्डर पार बैठे हैंडलर्स से भी संपर्क में थे।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। ​इस पूरे मामले पर स्पेशल सेल के CP अनिल शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए बताया, "इन लोगों की रणनीति थी कि वे स्थानीय युवाओं को अपने साथ जोड़ें। मुंबई के लिए इन्होंने 2 लोगों को और दिल्ली के लिए 3 लोगों को भर्ती किया था। ये ऐसे युवा हैं जिनके पास जिंदगी में करने के लिए ज़्यादा कुछ नहीं है।"

उन्होंने आगे बताया, "इन्हें वादा किया गया था कि इन्हें लाखों रूपए दिए जाएँगे, जो हमले को अंजाम देने के बाद दिए जाने थे। नेपाल का कनेक्शन लॉजिस्टिक्स और आर्थिक मदद मुहैया कराने से जुड़ा है। मुंबई में इनके निशाने पर रेलवे स्टेशन, पार्क और पुल थे। दिल्ली में इनके निशाने पर सरकारी इमारतों से जुड़ी कुछ अहम जगहें थीं। हमने पाकिस्तान में बने 4 ग्रेनेड, 2 ग्लॉक पिस्तौल और 25 राउंड एम्युनिशन बरामद किया है, जो भी पाकिस्तान से ही आया था।"

रिलेटेड टॉपिक्स