असम के बरपेटा में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन, कहा राज्य की जनता बनवाएगी कांग्रेस की हार की सेंचुरी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, "असम के वीरों ने देश के लिए अनेक बलिदान दिए। लेकिन कांग्रेस मोदी को नीचा दिखाने के लिए सेना के शौर्य को भी गाली देती है। सर्जिकल स्ट्राइक हो, एयर स्ट्राइक हो,हमने देखा है कि कांग्रेस हमेशा दुश्मनों के एजेंडे को ही बढ़ावा देती है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। लेकिन कांग्रेस ने वहीं गीत गाया, जो पाकिस्तान ने लिखा था, जिसकी धुन पाकिस्तान ने तैयार की थी और जो पाकिस्तान को पसंद है।"

असम के बरपेटा में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन, कहा राज्य की जनता बनवाएगी कांग्रेस की हार की सेंचुरी

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास से कहा कि हमने पिछले 10 सालों में पूरी मेहनत से काम किया है।

Share:

Highlights

  • प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया की भाजपा एक लंबे विजन के साथ काम करने वाली पार्टी है।
  • उनका कहना है की हमारी सरकार ने धान किसानों को 16 लाख करोड़ रूपए MSP के तौर पर दिए।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया की वो हमेशा दुश्मन के एजेंडे को ही बढ़ावा देती है।

असम विधानसभा चुनावों में अब केवल तीन ही दिन बचे हैं और आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर बरपेटा में थे, जहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। बरपेटा में कई वैष्णव सत्र (मठ) भी मौजूद हैं, जिसके कारण इसे सत्र नगरी भी कहा जाता है। अपने संबोधन के काफी प्रारंभ में ही, प्रधानमंत्री मोदी ने बड़े विश्वास से कहा कि इस बार असम की जनता ने दो काम पक्के कर लिए हैं। पहला राज्य में भाजपा-NDA सरकार की हैट्रिक लगेगी। दूसरा कांग्रेस के शाही परिवार के नामदारों की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड भी असम की जनता ही बनवाएगी। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वो कभी दूरगामी सोच के साथ विकास के काम नहीं करती। कांग्रेस शॉर्ट टर्म काम करती है, ताकि उसमें भ्रष्टाचार कर सके। वहीं भाजपा एक लंबे विजन के साथ काम करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि हम विकसित असम से विकसित भारत का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, इसलिए हमने पिछले 10 सालों में पूरी मेहनत से काम किया है। 

उन्होंने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए जनता से कहा कि,"कांग्रेस घुसपैठियों का खुलेआम समर्थन कर रही है। आप ही बताइए, क्या घुसपैठियों को वापस भेजा जाना चाहिए या नहीं? कांग्रेस अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई का विरोध कर रही है। कांग्रेस असम में एक ऐसा कानून बनाने की बात कर रही है, जिसके तहत घुसपैठिया शब्द बोलने वालों को भी जेल हो जाएगी। मुझे बताइए, क्या आप ऐसे कानून को मंजूरी देंगे? कांग्रेस इस कानून में ही घुसपैठियों को पीड़ित घोषित कर देगी। यहां के मूल निवासी, जो बहुसंख्यक हैं, उन पर हमेशा जेल जाने का खतरा बना रहेगा। BJP को दिया गया आपका वोट ही असम को सुरक्षा प्रदान करेगा।"

अपने भाषण में किसानों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, "2014 से पहले के दस सालों में, जब कांग्रेस सत्ता में थी, तो देश के धान किसानों को MSP के तौर पर सिर्फ 4 लाख करोड़ रूपए मिले। 2014 के बाद के दस सालों में, हमारी सरकार ने धान किसानों को उससे चार गुना ज्यादा, यानी 16 लाख करोड़ रूपए MSP के तौर पर दिए। यह साफ है कि कांग्रेस किसानों के कल्याण के लिए कभी काम नहीं कर सकती।"

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने असम में रहने वाले सैनिक परिवारों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि, "असम के वीरों ने देश के लिए अनेक बलिदान दिए। लेकिन कांग्रेस मोदी को नीचा दिखाने के लिए सेना के शौर्य को भी गाली देती है। सर्जिकल स्ट्राइक हो, एयर स्ट्राइक हो,हमने देखा है कि कांग्रेस हमेशा दुश्मनों के एजेंडे को ही बढ़ावा देती है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। लेकिन कांग्रेस ने वहीं गीत गाया, जो पाकिस्तान ने लिखा था, जिसकी धुन पाकिस्तान ने तैयार की थी और जो पाकिस्तान को पसंद है।"

रिलेटेड टॉपिक्स