हिमंत बिस्वा सरमा कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, नए मंत्रियों को मिली अहम जिम्मेदारियां

रामेश्वर तेली फिलहाल दुलियाजान से विधायक हैं। वो इस सीट पर 2001 से 2011 तक भी विधानसभा सदस्य रह चुके हैं। वहीं असम गण परिषद (AGP) के अध्यक्ष अतुल बोरा करीब 10 सालों से प्रदेश की नेशनल डेमोक्रेटिक अलायन्स (NDA) सरकार में मंत्री रहे हैं।

हिमंत बिस्वा सरमा कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, नए मंत्रियों को मिली अहम जिम्मेदारियां

डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा 12 मई को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं।

Share:

Highlights

  • रामेश्वर तेली को ट्रांसफॉर्मेशन एंड डेवलपमेंट, लेबर वेलफेयर एंड टी ट्राइब्स और आदिवासी कल्याण विभाग मिले है।
  • अतुल बोरा पंचायत और ग्रामीण विकास, सीमा सुरक्षा और आबकारी विभाग भी संभालेंगे।
  • चरण बोरो को परिवहन और बोडोलैंड कल्याण विभाग मिला है।

डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा 12 मई को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं और अब विभागों का बंटवारा भी हो चुका है। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मुख्यमंत्री सरमा के रिकमेंडेशन पर, हाल ही में शपथ लेने वाले चार मंत्रियों के विभागों को मंजूरी दे दी है। रामेश्वर तेली को ट्रांसफॉर्मेशन एंड डेवलपमेंट, लेबर वेलफेयर एंड टी ट्राइब्स और आदिवासी कल्याण विभाग मिले हैं। अतुल बोरा पंचायत और ग्रामीण विकास, असम समझौते का कार्यान्वयन (Implementation ​of Assam Accord), सीमा सुरक्षा और आबकारी (Excise) विभाग संभालेंगे। चरण बोरो को परिवहन और बोडोलैंड कल्याण विभाग मिला है। वहीं अजंता नियोग महिला एवं बाल विकास और पर्यटन विभागों की देखरेख करेंगी।

रामेश्वर तेली फिलहाल दुलियाजान से विधायक हैं। वो इस सीट पर 2001 से 2011 तक भी विधानसभा सदस्य रह चुके हैं। रामेश्वर को केंद्रीय राजनीति का अनुभव भी प्राप्त है। वो 2014 से 2024 तक डिब्रुगढ़ से लोकसभा सांसद और असम से राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं। रामेश्वर केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में श्रम एवं रोजगार और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में भी काम कर चुके हैं। वहीं असम गण परिषद (AGP) के अध्यक्ष अतुल बोरा करीब 10 सालों से प्रदेश की नेशनल डेमोक्रेटिक अलायन्स (NDA) सरकार में मंत्री रहे हैं। 1996 से 2001 तक गोलाघाट और 2016 से बोखाखात से विधायक अतुल बोरा कई अहम मंत्रालयों को संभाल चुके हैं। इनमें कृषि और बागवानी, शहरी विकास एवं पशुपालन और पशु चिकित्सा जैसे विभाग शामिल है।

बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF) के चरण बोरो 2016 से मजबत सीट से विधायक हैं और पहले भी परिवहन और बोडोलैंड कल्याण विभाग संभाल चुके हैं। उल्लेख करें अजंता नियोग का, तो वो भी प्रदेश की एक बहुत ही सीनियर लीडर हैं। अजंता 1996 से 2020 और फिर 2021 से गोलाघाट सीट से विधायक हैं। पहले सरमा मंत्रिमंडल में वो वित्त, सामाजिक कल्याण और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय जैसे बहुत अहम मंत्रालयों को संभाल चुकी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई की कैबिनेट में भी वो 2006 से 2016 तक कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं, जहां उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD), टेक्निकल एजुकेशन एवं शहरी विकास और आवास जैसे बड़े मंत्रालयों में अपनी सेवाएं दीं हैं। उम्मीद है कि सभी नए मंत्री अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी पालन करेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स