राष्ट्रपति मुर्मू मध्य प्रदेश और ओडिशा के पांच दिवसीय दौरे पर है, ओंकारेश्वर मंदिर के दर्शन करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बैतूल में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम "आध्यात्मिक जागृति द्वारा जनजातीय समाज का सशक्तिकरण" में शामिल होंगी। 19 जून को राष्ट्रपति, ओंकारेश्वर में ही अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू मध्य प्रदेश और ओडिशा के पांच दिवसीय दौरे पर है, ओंकारेश्वर मंदिर के दर्शन करेंगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत किया।

Share:

Highlights

  • इंदौर में राष्ट्रपति मुर्मू के स्वागत के समय महापौर पुष्यमित्र भार्गव और सांसद शंकर लालवानी भी उपस्थित रहे।
  • राष्ट्रपति आज ओंकारेश्वर मंदिर जाकर दर्शन एवं शाम की आरती में हिस्सा भी लेने वाली है।
  • 21 जून को राष्ट्रपति मध्य प्रदेश के जबलपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लेंगी।

मध्य प्रदेश वासियों के लिए एक खास खबर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 22 जून तक मध्य प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर हैं। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू आज सुबह 9.30-9.35 बजे इंदौर के देवी अहिल्याबाई होळकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची। यहां पहुंचने के बाद मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई सी. पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। इस दौरान इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, लोकसभा सांसद शंकर लालवानी, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और शहरी विकास, आवास एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी वहां उपस्थित रहे। इसके बाद वो हेलीकॉप्टर से बैतूल के लिए भी रवाना हो चुकी हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू बैतूल में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम "आध्यात्मिक जागृति द्वारा जनजातीय समाज का सशक्तिकरण" में शामिल होंगी। इसके बाद वो ओंकारेश्वर मंदिर जाकर दर्शन एवं शाम की आरती में हिस्सा भी लेने वाली हैं। 19 जून को राष्ट्रपति, ओंकारेश्वर में ही अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन, ओडिशा के रायरंगपुर में राष्ट्रपति AIIMS भुवनेश्वर द्वारा आयोजित मेडिकल कैंप, कुसुमी ब्लॉक के अंतर्गत खनन से प्रभावित गांवों के लिए बड़ी एकीकृत ग्रामीण पाइप-आधारित जलापूर्ति योजना, ब्रह्माकुमारीज़ के मातृशक्ति भवन, स्पेशल सर्किट हाउस और रायरंगपुर पुलिस जिले का उद्घाटन करेंगी।

20 जून को, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के पहाड़पुर में स्कूल और स्किल सेंटर समेत कई जगहों का दौरा करेंगे और वहां के लोगों से बातचीत करेंगे। इसके बाद, वे रायरंगपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। 21 जून को, राष्ट्रपति मध्य प्रदेश के जबलपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लेंगी। उसी दिन, वे जबलपुर की रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी के 36वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। अंत में 22 जून को, राष्ट्रपति मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में सहरिया जनजाति के सदस्यों, चीता ट्रैकर्स, टूरिस्ट गाइड और कूनो फील्ड टीम के सदस्यों से भी बातचीत करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राज्य के दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, "मध्य प्रदेश की धरती पर, मां अहिल्या की नगरी में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े पद पर प्रतिष्ठित महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी का स्वागत और अभिनंदन है।"

रिलेटेड टॉपिक्स