तिरुवल्ला में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन, केरलम में पहली बार भाजपा-NDA सरकार बनने का दावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवल्ला में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर भाजपा-केरलम के पूर्व अध्यक्ष कुम्मनम राजशेखरन, अनिल एंटनी और तिरुवल्ला विधानसभा सीट से उम्मीदवार अनूप एंटनी समेत कई अन्य नेता भी उपस्थित थे।

तिरुवल्ला में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन, केरलम में पहली बार भाजपा-NDA सरकार बनने का दावा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 4 मई को दशकों के कुशासन की समाप्ति की घोषणा कर दी जाएगी।

Share:

Highlights

  • प्रधानमंत्री मोदी का दावा है की अब LDF सरकार की विदाई की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया की पिछली सरकारों ने उस क्षेत्र की परवाह नहीं की है
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की केरलम में NDA सरकार बनने के बाद राज्य विकास की नई ऊँचाइयां प्राप्त करेगा।

"God's Own Country" के नाम से विख्यात केरलम में 9 अप्रैल को चुनाव होने हैं। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 अप्रैल, शनिवार को केरल के पतनमतिट्टा जिले के तिरुवल्ला में थे, जहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर भाजपा-केरलम के पूर्व अध्यक्ष कुम्मनम राजशेखरन, अनिल एंटनी और तिरुवल्ला विधानसभा सीट से उम्मीदवार अनूप एंटनी समेत कई अन्य नेता भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया कि केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार बनने जा रही है।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा, पहले भी यहाँ आ चुका हूँ, लेकिन इस बार बदलाव की हवा एक अलग ही दिशा में बह रही है। अब केरल में सबसे बड़ा बदलाव होने वाला है। 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को दशकों के कुशासन की समाप्ति की घोषणा कर दी जाएगी। अब यह तय है कि LDF सरकार की विदाई की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने वहां की जमीनी हालातों की जिक्र करते हुए कहा कि, "LDF और UDF की सरकारों ने इस क्षेत्र की कभी परवाह नहीं की। यहां की कनेक्टिंग रोड्स का हाल बेहाल है। कई सालों से यहां एक भी बड़ा ब्रिज नहीं बना है और मेडिकल कॉलेज की हालत भी बहुत खराब है। जहां बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर की इतनी गंभीर कमी हो, वहाँ कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि आपका जीवन स्तर कैसा होगा।"

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ईसाई समुदाय को भी साधने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि, "पूर्वोत्तर में ईसाई समुदाय बड़ी संख्या में मौजूद है। एक राज्य को छोड़कर, पूर्वोत्तर के 7 राज्यों में NDA सरकार सत्ता में है और हमने वह कर दिखाया है जो पिछले 50-60 वर्षों में वहाँ नहीं हुआ था। गोवा में ईसाई समुदाय की भूमिका निर्णायक है और वहाँ लगातार BJP-NDA की सरकार रही है। वो विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। यदि यहां भी NDA सरकार बनती है, तो केरलम भी विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "यहां का सबरीमाला रेलवे प्रोजेक्ट इस क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। इससे सबरीमाला तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी, स्थानीय व्यापार को नई गति मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, लेकिन राज्य सरकार ने इस प्रोजेक्ट को लटकाकर रखा है। इसकी वजह से तिरुवल्ला को नुकसान उठाना पड़ रहा है। जब BJP की 'डबल-इंजन' सरकार सत्ता में आएगी, तो ऐसी सभी बाधाएं दूर कर दी जाएंगी, ये मोदी की गारंटी है।"

रिलेटेड टॉपिक्स