प्रधानमंत्री मोदी ने रोम पहुंचकर जॉर्जिया मेलोनी से की मुलाकात, भारत-इटली साझेदारी और IMAC पर रहेगा फोकस

प्रधानमंत्री मोदी भारतीय समुदाय से भी मिले, जिसकी तस्वीरें X पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मैं इटली में रहने वाले भारतीय समुदाय का बहुत आभारी हूँ कि उन्होंने रोम में मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत के प्रति उनका गहरा स्नेह और भारत-इटली संबंधों को मजबूत बनाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सचमुच सराहनीय है। भारतीय समुदाय दुनिया भर में हमारे राष्ट्र को लगातार गौरवान्वित कर रहा है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने रोम पहुंचकर जॉर्जिया मेलोनी से की मुलाकात, भारत-इटली साझेदारी और IMAC पर रहेगा फोकस

प्रधानमंत्री मोदी और मेलोनी दोनों ने इटली के मशहूर कोलोसियम का भी दौरा किया।

Share:

Highlights

  • रोम उतरने के बाद इटली के उप-प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया गया।
  • इटली यात्रा के दौरान जॉइंट स्ट्रेटेजिक एक्शन प्लान 2025-2029 की भी समीक्षा की जाएगी।
  • इसके पूर्व भारत और नॉर्डिक देशों के संबंधों को इनोवेशन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाने का फैसला भी किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 5 देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव में इटली की राजधानी रोम पहुंच गए हैं। वहां पहुंचते ही इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर उनके साथ एक बेहद खास तस्वीर शेयर की और लिखा, "रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!" इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जा रहा है। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद खुद इटली के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने उनका स्वागत किया। 

प्रधानमंत्री मोदी भारतीय समुदाय से भी मिले, जिसकी तस्वीरें X पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मैं इटली में रहने वाले भारतीय समुदाय का बहुत आभारी हूँ कि उन्होंने रोम में मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत के प्रति उनका गहरा स्नेह और भारत-इटली संबंधों को मजबूत बनाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सचमुच सराहनीय है। भारतीय समुदाय दुनिया भर में हमारे राष्ट्र को लगातार गौरवान्वित कर रहा है।"

रोम में उतरने के बाद, वो प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ रात्रिभोज पर मिले, जिसके बाद उन्होंने मशहूर कोलोसियम का दौरा किया। दोनों कई विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि, "आज होने वाली हमारी बातचीत का मुझे बेसब्री से इंतजार है, जिसमें हम भारत-इटली की दोस्ती को और मजबूत बनाने के विषय पर अपनी चर्चा जारी रखेंगे।"

प्रधानमंत्री मोदी इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला से भी मिलेंगे और उनके साथ चर्चा करेंगे। इस पूरी यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत-इटली को-ऑपरेशन को बढ़ावा देना है, जिसमें विशेष रूप से इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) पर जोर दिया जाएगा। जॉइंट स्ट्रेटेजिक एक्शन प्लान 2025-2029 की भी समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी फूड एन्ड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाईजेशन (FAO) के मुख्यालय का भी दौरा करेंगे और मल्टीलेटरलिस्म के साथ-साथ ग्लोबल फूड सिक्योरिटी के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेंगे।

इससे पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने नॉर्वे के ओस्लो में आयोजित तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट में भाग लिया। इस समिट की मेजबानी नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर (Jonas Gahr Støre) ने की। इसमें अन्य नॉर्डिक देशों, आइसलैंड, डेनमार्क, स्वीडन और फिनलैंड के उनके समकक्ष भी शामिल हुए। प्रधानमंत्रियों ने इस बात पर जोर दिया कि वे ऐसे समय में मिल रहे हैं जब ग्लोबल जियोपॉलिटिकल बदलाव और तेजी से आर्थिक और टेक्नोलॉजिकल बदलाव हो रहे हैं।

इस संदर्भ में उन्होंने भारत नॉर्डिक संबंध को ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाने का फैसला भी किया। चर्चा के दौरान, लीडर्स ने ग्रीन और क्लीन टेक्नोलॉजी में भारत नॉर्डिक सहयोग को गहरा करने और भारत के सागरमाला और महासागर प्रोग्राम के जरिए सस्टेनेबल शिपिंग पर सहयोग सहित जॉइंट ब्लू इकोनॉमी इनिशिएटिव को बढ़ाने पर सहमति जताई।

रिलेटेड टॉपिक्स