पश्चिम बंगाल के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य को मिलेगी कई विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी ने X पर पश्चिम बंगाल के लोगों को बधाई देते हुए लिखा, "पश्चिम बंगाल दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल के मेरे भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह दिन उस राज्य का जश्न मनाता है जिसने साहित्य, संगीत, कला, आध्यात्मिकता, विज्ञान, व्यापार और वाणिज्य, समाज सुधार और अन्य कई क्षेत्रों में अपने योगदान से भारत के इतिहास को गहराई से आकार दिया है। पश्चिम बंगाल ने बार-बार अनगिनत तरीकों से भारत की राष्ट्रीय चेतना को समृद्ध किया है।"

पश्चिम बंगाल के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य को मिलेगी कई विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PMKISAN) की 23वीं किस्त भी जारी करेंगे।

Share:

Highlights

  • प्रधानमंत्री मोदी आज हुगली जिले के तारकेश्वर में पश्चिम बंगाल दिवस समारोह में शामिल होंगे।
  • आज हावड़ा जिले में सांकराईल-सांतरागाछी लिंक लाइन परियोजना की बुनियाद रखी जाएगी।
  • प्रधानमंत्री मोदी 21 जून को कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के मौके पर योग सत्र में भी भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 और 21 जून को पश्चिम बंगाल के दो-दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वो आज दोपहर हुगली जिले के तारकेश्वर में 'पश्चिम बंगाल दिवस' समारोह में शामिल होंगे। वो प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं उनकी आधारशिला भी रखने वाले हैं। इस दौरान वो एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

इस वर्ष के पश्चिम बंगाल दिवस की थीम 'पश्चिम बंगाल: विरासत, सद्भाव और विकास' है। प्रधानमंत्री मोदी आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PMKISAN) की 23वीं किस्त भी जारी करेंगे। इससे देशभर के 90 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ रूपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

अकेले पश्चिम बंगाल में ही, 40 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में ये राशि जमा की जाएगी। आज प्रदेश में कई केंद्रीय कृषि योजनाओं की शुरूआत भी होने जा रही है। इनमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY), एग्री स्टैक और प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) जैसी योजनाएं शामिल हैं। PMFBY का उद्देश्य 2026-27 में 10 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि पर लगभग 50 लाख किसानों को बीमा कवरेज प्रदान करना है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-III) के तहत 45 से अधिक रोड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन भी किया जाएगा। प्रधानमंत्री लगभग 590 करोड़ रूपए की रेल परियोजनाओं की आधारशिला भी रखने जा रहे हैं। वो हावड़ा जिले में सांकराईल-सांतरागाछी लिंक लाइन परियोजना की बुनियाद रखेंगे। हावड़ा में ही 300 बेड वाले नए डिविजनल रेलवे अस्पताल की आधारशिला भी रखी जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी पूर्वी मेदिनीपुर जिले में हाउर और राधामोहनपुर के बीच बनने वाले ओवरब्रिज की आधारशिला भी रखेंगे। इसके बाद वो 21 जून को राजधानी कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व भी करने वाले हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री स्वयं भी हजारों लोगों के साथ योग सत्र में भाग लेंगे। इसके बाद 3 स्वदेशी रूप से डिजाइंड और निर्मित जहाजों INS दुनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय को कमीशन भी किया जाएगा।

उन्होंने X पर पश्चिम बंगाल के लोगों को बधाई देते हुए लिखा, "पश्चिम बंगाल दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल के मेरे भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह दिन उस राज्य का जश्न मनाता है जिसने साहित्य, संगीत, कला, आध्यात्मिकता, विज्ञान, व्यापार और वाणिज्य, समाज सुधार और अन्य कई क्षेत्रों में अपने योगदान से भारत के इतिहास को गहराई से आकार दिया है। पश्चिम बंगाल ने बार-बार अनगिनत तरीकों से भारत की राष्ट्रीय चेतना को समृद्ध किया है।

उन्होंने आगे लिखा, "आज, 20 जून, पश्चिम बंगाल के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है। यह वही दिन था जिसने यह सुनिश्चित किया कि पश्चिम बंगाल भारत का एक अभिन्न अंग बना रहे। इसमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमिका अमूल्य थी। इस वर्ष, 2026 में, हम डॉ. मुखर्जी की 125वीं जयंती भी मना रहे हैं। केंद्र सरकार, पश्चिम बंगाल सरकार के साथ मिलकर लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करेगी। मैं पश्चिम बंगाल की प्रगति और वहां के लोगों की समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।"

रिलेटेड टॉपिक्स