ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी दिन MCG पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, युवा खिलाड़ियों से की मुलाकात

MCG टूर के दौरान, दोनों लीडर्स ने कबड्डी, ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल और क्रिकेट के प्रदर्शनी मैचों में शामिल युवा खिलाड़ियों से भी बातचीत की। X पर अपने अनुभव साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि, "MCG में युवा खेल प्रतिभाओं को एक्शन में देखकर बहुत खुशी हुई। बच्चों को क्रिकेट, कबड्डी और ऑस्ट्रेलियन रूल्स फुटबॉल खेलते हुए देखना एक अद्भुत याद दिलाता है कि खेल में लोगों को जोड़ने की एक अनूठी क्षमता है।"

ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी दिन MCG पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, युवा खिलाड़ियों से की मुलाकात

वहां 1999 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव वॉ भी मौजूद थे।

Share:

Highlights

  • ऑस्ट्रेलिया दौरे के अंतिम दिन प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष के नेता एंगस टेलर से की मुलाकात।
  • इस साल BBL का आगाज भारत में होगा और पहला मैच 12 दिसंबर को चेन्नई में खेला जाएगा।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट मैस्कॉट रूबी द रू से भी की भेंट।

ऑस्ट्रेलिया के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए हैं। वे प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बुलावे पर 10-11 जुलाई को न्यूजीलैंड में रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे के अंतिम दिन, प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष के नेता एंगस टेलर से मुलाकात की। इसकी तस्वीर X पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "भारत-ऑस्ट्रेलिया के मजबूत होते रिश्तों और भविष्य की संभावनाओं पर हमारी सार्थक चर्चा हुई। ऑस्ट्रेलिया में हमारी साझेदारी को जो गर्मजोशी और समर्थन मिलता है, मैं उसके लिए बहुत आभारी हूँ।"

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने समकक्ष एंथनी अल्बानीज के साथ प्रसिद्ध मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा किया। वहां 1999 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव वॉ भी मौजूद थे। इसकी कुछ तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि खेल भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी का एक अहम स्तंभ है, जो साझा जुनून और आपसी सम्मान के जरिए हमारे लोगों को करीब लाता है। प्रधानमंत्री अल्बानीज के साथ मशहूर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) जाकर बहुत खुशी हुई। खेलों के क्षेत्र में और ज्यादा आदान-प्रदान, युवाओं की भागीदारी और सहयोग भारत-ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती को और मजबूत बना सकते हैं।" 

ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख घरेलू T20 प्रतियोगिता, बिग बैश लीग (BBL), अपने 2026-27 सीजन की शुरुआत भारत में करेगी। इसका पहला मैच 12 दिसंबर को चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच खेला जाएगा। MCG टूर के दौरान, दोनों लीडर्स ने कबड्डी, ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल और क्रिकेट के प्रदर्शनी मैचों में शामिल युवा खिलाड़ियों से भी बातचीत की।

X पर अपने अनुभव साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि, "MCG में युवा खेल प्रतिभाओं को एक्शन में देखकर बहुत खुशी हुई। बच्चों को क्रिकेट, कबड्डी और ऑस्ट्रेलियन रूल्स फुटबॉल खेलते हुए देखना एक अद्भुत याद दिलाता है कि खेल में लोगों को जोड़ने की एक अनूठी क्षमता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेलों का गहरा रिश्ता है। चूंकि हमारे दोनों देश आने वाले वर्षों में प्रमुख वैश्विक खेल आयोजनों की मेजबानी करने की तैयारी कर रहे हैं, इसलिए खेल, युवा जुड़ाव, बुनियादी ढांचे और प्रतिभा विकास में सहयोग को गहरा करने की अपार संभावनाएं हैं।" प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट मैस्कॉट 'रूबी द रू' (Ruby the Roo) से भी भेंट की

रिलेटेड टॉपिक्स
Most Popular