प्रधानमंत्री साने तकाइची का तीन दिवसीय भारत दौरा, 16वें भारत-जापान वार्षिक समिट में होंगी शामिल

भारत के लिए रवाना होने से पूर्व, प्रधानमंत्री ताकाइची ने स्थानीय प्रेस को अपने बयान में कहा, "ऐसे समय में जब अंतरराष्ट्रीय हालात तेजी से अनिश्चित होते जा रहे हैं, भारत के साथ सहयोग, जो जापान के साथ बुनियादी मूल्यों और रणनीतिक हितों को साझा करता है, पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।

प्रधानमंत्री साने तकाइची का तीन दिवसीय भारत दौरा, 16वें भारत-जापान वार्षिक समिट में होंगी शामिल

प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद ये उनकी पहली भारत यात्रा होगी।

Share:

Highlights

  • ये यात्रा अगस्त 2025 में 15वें भारत-जापान वार्षिक समिट के लिए प्रधानमंत्री मोदी की टोक्यो यात्रा के बाद हो रही है।
  • साने ताकाइची के स्वागत समारोह का आयोजन 2 जुलाई को सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में किया जाएगा।
  • इस यात्रा के दौरान जापान-भारत संयुक्त आर्थिक मंच (Joint Economic फोरम) भी आयोजित किया जाएगा।

जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 1 से 3 जुलाई तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रही हैं। प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद ये उनकी पहली भारत यात्रा होगी। इस दौरान ताकाइची, 16वें भारत-जापान वार्षिक समिट में भी शामिल होंगी। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, "यह समिट दोनों पक्षों को आपसी सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और उन्हें मजबूत करने, साथ ही आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का मौका देगा। यह यात्रा अगस्त 2025 में 15वें भारत-जापान वार्षिक समिट के लिए प्रधानमंत्री मोदी की टोक्यो यात्रा के बाद हो रही है और यह भारत-जापान स्पेशल स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप को और बेहतर बनाने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।"

ताज़ा जानकारी के मुताबिक, वह भारत के लिए प्रस्थान कर चुकी हैं। प्रधानमंत्री साने ताकाइची के शेड्यूल को देखें तो वह आज शाम 7 बजे दिल्ली पहुंचेंगी। उनके औपचारिक स्वागत समारोह का आयोजन 2 जुलाई को सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में किया जाएगा। इसके बाद, सुबह 11:30 बजे ताकाइची हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक करेंगी। दोपहर 1.10 बजे मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) का आदान-प्रदान होगा और प्रेस बयान जारी किए जाएँगे। इसके बाद, दोपहर 3 बजे ताकाइची एक बिजनेस फोरम में शामिल होंगी। वह 3 जुलाई को सुबह 11 बजे जापान के लिए रवाना होंगी।

भारत के लिए रवाना होने से पूर्व, प्रधानमंत्री ताकाइची ने स्थानीय प्रेस को अपने बयान में कहा, "ऐसे समय में जब अंतरराष्ट्रीय हालात तेजी से अनिश्चित होते जा रहे हैं, भारत के साथ सहयोग, जो जापान के साथ बुनियादी मूल्यों और रणनीतिक हितों को साझा करता है, पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। इस यात्रा के जरिए, मुझे प्रधानमंत्री मोदी के साथ तीन अहम क्षेत्रों में ठोस सहयोग को आगे बढ़ाने की उम्मीद है: मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए जापान-भारत रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करना, आर्थिक सुरक्षा में सहयोग को बढ़ावा देना और निवेश व इनोवेशन के क्षेत्र में हमारे दोनों देशों के व्यवसायों के बीच सहयोग को मजबूत करना। 

उन्होंने आगे कहा, "इस यात्रा के दौरान, जापान-भारत संयुक्त आर्थिक मंच (Joint Economic Forum) आयोजित किया जाएगा, जिसमें 150 से अधिक जापानी कंपनियों और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्राइवेट सेक्टर के साथ मिलकर काम करते हुए, मुझे उम्मीद है कि मैं जापान-भारत सहयोग के दायरे को बढ़ा सकूँगी और एक मज़बूत अर्थव्यवस्था का निर्माण कर सकूँगी। जापान के साथ-साथ भारत भी एशिया के प्रमुख लोकतंत्रों में से एक है और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने की जिम्मेदारी साझा करता है। इन हालात को देखते हुए, मैं प्रधानमंत्री मोदी के साथ 'मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत' (FOIP) के लक्ष्य को हासिल करने के प्रयासों पर विस्तृत चर्चा करने के लिए उत्सुक हूँ, जिसमें 'क्वाड' (Quad) ढांचे के जरिए सहयोग भी शामिल है।"

रिलेटेड टॉपिक्स
Most Popular