राहुल गांधी का बोकाजन में जनता को संबोधन, हिमंता को बताया सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री, मोदी पर बोला हमला

राहुल गांधी ने कहा, "नरेंद्र मोदी ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा, यानी वह तेल जो हम खरीदते हैं, उसे ट्रंप के हवाले कर दिया। आज, अगर भारत किसी दूसरे देश से तेल खरीदना चाहता है, तो उसे डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका से इजाजत लेनी पड़ती है। नरेंद्र मोदी ने भारत का डाटा डोनाल्ड ट्रंप को सौंप दिया। वे उस डाटा के साथ जो चाहें कर सकते हैं।"

राहुल गांधी का बोकाजन में जनता को संबोधन, हिमंता को बताया सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री, मोदी पर बोला हमला

अपने भाषण में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री सरमा और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा।

Share:

Highlights

  • चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता को भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया।
  • राहुल गांधी ने अपने संबोधन में भारत-अमेरिका के बीच हुई डील का भी जिक्र किया।
  • राहुल गांधी ने अपने भाषण में दावा किया कि डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी को कंट्रोल करते हैं।

असम में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, राजनीतिक दलों के एक-दूसरे पर आरोप भी बढ़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी के सीनियर लीडर और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कार्बी आंगलोंग जिले के बोकाजन में प्रचार किया और जनता को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा को भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया। राहुल ने कहा कि सरमा और उनका परिवार भ्रष्टाचार में नंबर वन है और हम उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाकर उनके खिलाफ पूरी कार्रवाई करेंगे। इस मौके पर उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। राहुल गांधी ने अपने भाषण में भारत-अमेरिका डील का भी जिक्र किया।

जनता को संबोधित करते हुए कहा, "आप पूछ सकते हैं कि राहुल गांधी असम चुनाव प्रचार के दौरान भारत-अमेरिका डील पर क्यों बोल रहे हैं? आपको यह समझने की जरूरत है कि आप पर दबाव कहां से बनाया जा रहा है। नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ डील साइन की और उन्होंने 4-5 चीजें अमेरिका को सौंप दीं। नरेंद्र मोदी ने भारत की कृषि व्यवस्था को अमेरिका के लिए खोल दिया। इससे पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने ऐसा कभी नहीं किया था। सोयाबीन, दालें, फल, कपास, ये सभी चीजें नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी किसानों के लिए खोल दी हैं। भारतीय किसानों के पास छोटे खेत होते हैं और मशीनों का इस्तेमाल भी कम होता है। अमेरिका के पास हजारों एकड़ के खेत हैं और मशीनों की भरमार है। भारतीय किसान पूरी तरह से कुचल दिए जाएँगे और उनका अस्तित्व ही मिट जाएगा।"

राहुल गांधी ने कहा, "नरेंद्र मोदी ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा, यानी वह तेल जो हम खरीदते हैं, उसे ट्रंप के हवाले कर दिया। आज, अगर भारत किसी दूसरे देश से तेल खरीदना चाहता है, तो उसे डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका से इजाजत लेनी पड़ती है। नरेंद्र मोदी ने भारत का डाटा डोनाल्ड ट्रंप को सौंप दिया। वे उस डाटा के साथ जो चाहें कर सकते हैं। नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से कहा कि भारत हर साल अमेरिकी कंपनियों से 9 लाख करोड़ रूपए के उत्पाद खरीदेगा। इसका नतीजा यह होगा कि छोटे-मोटे कारोबार और छोटे व मध्यम उद्योग पूरी तरह से तबाह हो जाएँगे। नरेंद्र मोदी ने अमेरिका को तो बहुत कुछ दिया, लेकिन अमेरिका ने भारत को बदले में कुछ भी नहीं दिया। आखिर यह डील क्यों हुई? यह डील इसलिए हुई, क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप ही नरेंद्र मोदी को कंट्रोल करते हैं।"

रिलेटेड टॉपिक्स